श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति जावरा का मैत्री मिलन समारोह श्री राजेंद्र सुरी जैन दादावाड़ी में संपन्न हुआ

जावरा ( अभय सुराणा)। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति जावरा का मैत्री मिलन समारोह जीवदया प्रेमी श्री कनकमल काठेड के मुख्य अतिथि में समाजसेवी श्री प्रकाशजी श्रीमाल (रीगनोद) के विशेष आतिथ्य में श्री राजेंद्र सुरी जैन दादावाड़ी मे संपन्न हुआ । अतिथियों ने संस्था के द्वारा संचालित की जा रही सेवा गतिविधियो की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी संस्था द्वारा स्वधर्मी सहायता चिकित्सा सेवा जीव दया एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं निरंतर की हे यह बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर विशेष अतिथि श्री प्रकाशचंद श्रीमाल रिंगनोद ने सेवा गतिविधि के लिए 5100 रू. की राशि प्रदान की । प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया । प्रार्थना श्रीमती मधुबाला लुक्कड़ व श्रीमती रेखा सुराणा द्वारा प्रस्तुत की गई । अतिथि का स्वागत संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र पोखरना, सचिव नरेंद्र संघवी, कोषाध्यक्ष श्री जवाहर श्रीमाल द्वारा किया गया । स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र पोखरना ने दिया । सचिव प्रतिवेदन श्री नरेंद्र संघवी ने प्रस्तुत किया। मीटिंग के पूर्व उपस्थित सभी सदस्यों के अलावा आज महिलाओं द्वारा जीवदया में सराहनीय कार्य किया तथा सभी महिलाओं ने गायों को चारा एवं गुड़ खिलाया गुड़ की पेटी का लाभ आनन्दीलालजी संघवी ने लिया। मीटिंग में सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया । श्री विनोद बरमेचा एवं श्री नरेंद्र संघवी ने अपनी ओर से जीवदया में 500 रू. प्रदान किए । कार्यक्रम का सफल संचालन आनन्दीलालजी संघवीएवं अभय सुराणा ने किया। आज मीटिंग मे कोरोना काल में दिवंगत सदस्यों व परिवार के अन्य सदस्यों ने जिन का स्वर्गवास हुआ उनको भावभीनी शब्दों के माध्यम से व प्रत्येक चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि दी । प्रमुख रुप से श्री मदन लाल नाहर, श्री ज्ञानचंद चोपडा, श्री उमेद मल दलाल, श्री अनोखी लाल बोरदीया, श्री प्रकाश संघवी काकु, श्री सागरमल रुनवाल, श्री राजमल लुकड, श्री वर्धमान पावेचा, कनक मल कोचट्टा,श्री बाबुलाल तातेड़, श्री पवन बरडिया, संघ माता श्रीमती कमलाबाई नाहटा, श्रीमती प्रेमलता मेहता एवं इसके साथ ही जावरा शहर में उन सभी दिवंगत आत्मा जीनका स्वर्गवास हो गया एक दिया उन सभी का नाम का जलाकर सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर श्री प्रकाश संघवी काकू के सुपुत्र श्री सचिन संघवी बबलू भैया ने अपने पिता की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 5000 रू. की राशि समाज रत्न श्री ज्ञानचंद चोपड़ा की स्मृति में अनिल अभय चिराग चोपड़ा परिवार द्वारा 5100 रू. की राशि संस्था के सचिव सुरेश मेहता की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता की स्मृति में सुरेश कुमार मनीष कुमार मेहता द्वारा 5100श्री पवन जी बरढीया की स्मृति में 2100 रू. की राशि संस्था को परमार्थ कार्य करने के लिए प्रदान कीये। आज इस अवसर पर शुगर के मरीजों के लिए श्रीमती मीना महेंद्र रुनवाल ने जानकारी दी तथा पैकेट प्रदान किए आज की सभा में श्री राजमल धारीवालश्री चंदनमल कोठारी श्री महावीर डागी, अशोक लुकड, श्री मनोहर लाल चपडोद, नगीन सकलेचा, नेमीचंद जैन, पारस ओरा, अनिलजी पावेचा, शैतानमलजी दुगड, विनोद बरमेचा, सरदार मल चोरडिया, सुजानमल कोचटा शांतिलाल रुनवाल, विजय लुकड, सुरेश सुराणा, वर्धमान माडोत, रमेश संघवी सहित सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्री नरेंद्र संघवी ने माना।