भगवान पाश्र्वनाथ जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

नई दिल्ली। आचार्य सुशीला आश्रम अहिंसा भवन शंकर रोड़ पर भगवान पाश्र्वनाथ जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । इस अवसर पर गुरूदेव की शिष्या साध्वी दीप्ति जी महाराज एवं साध्वी लखिताजी महाराज ने पूजा सम्पन्न करवाई । इस अवसर पर विश्व अहिंसा संघ के अध्यक्ष लाला मुल्कराजजी जैन आदि गणमान्य गुरूभक्त श्रावक उपस्थित थे । पूजा क पश्चात भगवान जन्मोत्सव के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ । उक्त जानकारी विश्व अहिंसा संघ े कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गौतम ओस्तवाल ने दी।