खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण

रतलाम 17 मई 2025। जिला पंचायत, प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग द्वारा बताया गया कि म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कौशल विकास योजना अन्तर्गत निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना हैं इस हेतु इच्छुक प्रशिक्षणार्थी आनलाईन आवेदन कर सकता हैं नवीन आवेदकों के आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु बोर्ड की विभागीय वेबसाईट http://mpgramodyogglobal.gov.in के माध्यम से वेबसाईट http://crisponlineservices.com/services/khadi/User_Registration-khadi.aspx पर 22 मई 2025 तक आवेदन कर सकतें है। मधुमक्खी पालन एवं अगरबत्ती निर्माण के टै्रडों के आवेदको प्राथमिकता दी जावेगी।

Play sound