मालवा के गांधी ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर मरीजो को बाटे फल व बिस्किट पैकेट

पिपलौदा (प्रफुल जैन )। भारतीय जनता पार्टी मण्डल द्वारा मालवा के गांधी पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान शा.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाबूजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मरीजो को फल एवं बिस्किट पैकेट का वितरण किया गया।

संघर्षपूर्ण योगदान का किया स्मरण

वही नाका न.1 पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। जिसमे डॉ. पांडेय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार व्यक्त किए इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, पूर्व मंड़ल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, वरिस्ठ डॉ. ओपी जोशी, कोषाध्यक्ष कचरूलाल जाट, नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़, उपाध्यक्ष नानालाल शाह आदि ने बाबूजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जनसंघ से भाजपा तक के सफर में उनके संघर्षपूर्ण योगदान का स्मरण करवाया। संचालन युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने किया आभार धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी ने माना।

इनकी रही उपस्थित

कार्यक्रम में वरिस्ठ जोरावर सिंह सिसोदिया, महामंत्री भँवरगिरी गोस्वामी, प्रकाशचन्द्र डाबी, उपाध्यक्ष कारूलाल डांगी, भंवरलाल धनगर, महेश बोहरा, गोपाल पटेल, नारायण धनगर, पार्षद प्रवीण सिंह राठौर, भेरूसिंह सोलंकी, ओंकारलाल धनगर, राजेश माली, राजेश पांचाल, खेमराज पाटीदार, मनमोहन सिंह राणा, देवेंद्र भारद्वाज, राजाराम पाटीदार, बालाराम मीणा, प्रह्लाद मोंगिया, इंद्राबाई डिंडोर, प्रह्लाद पाटीदार, मांगीलाल धनगर, राकेश जाट, शुभम सिंह सिसोदिया, विकास धनगर, सुमित पटेल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष लिपेश राठौड़, पप्पू जाट आदि उपस्थित थे।

आठ बार मन्दसौर संसदीय क्षेत्र का किया प्रतिनिधित्व

उल्लेखनीय है कि आठ बार मन्दसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व म.प्र. भाजपा अध्यक्ष रहे डॉ. पांडेय ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए जनसंघ के समय से कार्य किया। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले जावरा व मन्दसौर क्षेत्र में भाजपा की जड़ों को मजबूती से जमाने की शुरुआत की। इसके फलस्वरूप पूरे मालवा क्षेत्र में आज भाजपा सफलता के इंडे गाड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *