
भाण्डवपुर तीर्थ । प. पू. पुण्यसम्राटश्री के पट्टधरद्वय के अज्ञानुवर्तिनि गुरुणीजी श्री लावण्यश्रीजी की सुशिष्या विदुषी साध्वीजीश्री सूर्यकिरणाश्रीजी म. सा. सायं 6.30 बजे प्रतिक्रमण करते-करते अचेत हो गए। जिनको गंभीर स्थिति में नाहर हॉस्पिटल भीनमाल ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कल दिनांक 12/01/ 2021 को सायं 4 बजे भाण्डवपुर तीर्थ में पालखी की बोलियाँ बोली जावेगी। दिनांक13/01/2021 को प्रात: 10 बजे पालखी निकाली जावेगी व अंतिम संस्कार भाण्डवपुर तीर्थ में होंगा। उक्त जानकारी श्री महावीर जैन श्वेताम्बर पेढ, श्री वर्धमान राजेन्द्र जैन भाग्योदय (ट्रस्ट) संघ भाण्डवपुर तीर्थ ने दी ।