जीवन में अच्छा सोचना करना है तो योग करें – मोहन मुरलीवाला

  • योग में योगेश्वर मानव से महामानव बनने कि क्षमता
  • 21 जून योग दिवस प्रोटोकॉल अभ्यास वर्ग का शंखनांद

रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम पाचों संगठनों के सहयोग से 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक नि:शुल्क इंटिग्रेटेड योग शिविर रविवार समापन के साथ घर घर योग से निरोग संकल्प धारी शिविरार्थियों के योग उत्साह उमंग को देखते हुए 21 जून योग दिवस तक बड़ा दिया गया नगरवासी अधिक से अधिक सम्मिलित होकर योग महायज्ञ में आहूति दें।
वरिष्ठ योग गुरु प्रकाश चंद्र बिलाला अपने अनुभव की पोटली से लखवा दिल व असाध्य रोगों से मुक्त के लिए पारंपरिक प्रयोग करवाएं मोहन मुरलीवाला ने बताया योग से योगेश्वर बनें मानव से महामानव बनें विकलांगता शरीर से ज्यादा हमारे मन मष्तिक विचारों में अपंगता घोल देती है जिससे हम निराशा की और चले जाते हैं योग शक्ति सामर्थ्य हमें निरोगी काया प्रदान करता जीवन में अच्छा सोचना करना है तो योग करें रक्तदान महादान योग से संभव औषधीय काढ़े दवाई व आई ड्राप योगियों का मन भा रहा।
आफलाईन आनलाईन योग शिविर का सफलतम संचालन युवा राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया के मार्ग दर्शन में जिला प्रभारी डॉ उत्तम शर्मा, विशाल कुमार वर्मा, अपार उपाध्याय, राजेश धाकड़, राजमल कुमावत, नित्येन्द्र आचार्य, दिपक राठौर, गोवर्धन बिलवार, मुकेश गुरनानी, प्रहलाद सिंह सोलंकी, जयश्री राठौर, सीमा वर्मा, राजश्री सोनी, ललीता कुमावत, कृतिका उपाध्याय, अर्चना पाटीदार, ज्योति बाला, स्वाती भट्ट, अन्नू कसेरा, नव योग सेवक योगदान दे रहे।
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर योगमय प्रोटोकॉल अभ्यास वर्ग का शंखनांद 25 मई रविवार से किया जाएगा रतलाम नगर की सामाजिक धार्मिक शासकीय अशासकीय संस्थानों में पतंजलि नि:शुल्क इंटिग्रेटेड योग शिविर करने कराने के लिए 9424046937, 9907020885 पर संपर्क कर सकतें हैं।