जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम संस्कार नि:शक्त और वृद्ध हो चुके अश्वो को आहार खिलाया गया

रतलाम । जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम संस्कार द्वारा मकर सक्रांति पर्व पर जीवदया और मानव सेवा के अंतर्गत रतलाम शहर मे घोड़ा गाड़ी ( तान्गे) के लगभग बंद हो जाने के कारण नि:शक्त और वृद्ध हो चुके अश्वो को चनादाल, गेहू की चापड, गुड और सरसो के तेल युक्त आहार खिलाया गया साथ ही ठंड से बचाव हेतु अश्वो को कंबल ओढ़ाकर गये।
मानव सेवा कार्य मे आवास हीन व्यक्तियो को कंबल और ऊनी टोपे वितरित किए गए।
जीवदया के इस कार्यक्रम में रितेश माण्डोत, अंजली माण्डोत, राजेश कोठारी,महेंद्र जैन, नीता पावेचा, संदीप पावेचा,सचिन जैन, प्रांजल जैन, मनोज जैन, पंकज तलेरा, यतींद्र लोढा, रानु लोढा का सक्रिय रुप से योगदान रहा। कंबल और ऊनी टोपे रितेश माण्डोत के सहयोग से वितरित किए गए। स्वल्पाहार के लाभार्थी यतींद्र लोढा रहे। यह जानकारी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष नरेश कुमार जैन ने देते हुए जीवदया के कार्य की अनुमोदना की है।