सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

रतलाम । मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एवं खंडवा जिले के ग्राम जमुनिया 13 साल की बच्ची दुकान पर बिस्किट लेने गई बच्ची के साथ ज्यादती की और उसको मार कर लाश बोरे में भरकर छत पर छोड़ कर भाग गया एवं महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला कांग्रेस ने भाजपा की शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शहीद चौक पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया | मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यासमीन शेरानी एवं महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मीना बग्गा के नेतृत्व में एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, महिला सेवा दल अध्यक्ष संगीता काकरिया, ब्लॉक अध्यक्ष हिना कुरैशी, ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता व्यास पूर्व पार्षद वंदना पुरोहित,पूर्व पार्षद शारदा भगोरा, पूर्व पार्षद श्रीमती कामरेड, मैडम एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता दीप्ति दिक्षित, सुमन भरावा, तबस्सुम आरिफ, रश्मि सिंह, अंजलि चौहान, शिल्पा सिसोदिया, मोटी चाची और कांग्रेस पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछुआ या ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौहान सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा,सुरेश राठोर, दिलीप टाक, लाखन टाक, रोहित मीणा, हरविंदर बिंद्रा, दीपू सरदार, हितेश पेमल, टीकम सिंह जी, किशन दा, कांतिलाल छाजेड़ द्वारा प्रदर्शन किया गया और भाजपा शासन के दौरान बलात्कार और दुष्कर्म जैसी घटना में हुई बढ़ोतरी पर खासी नाराजगी जताई इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती यास्मिन शेरानी जी ने बताया कि ऐसी शर्मसार घटना से मध्य प्रदेश बार-बार कलंकित हुआ है और भाजपा की शिवराज सरकार ऐसे मामलों को रोकने में असमर्थ नजर आ रही है जो मुख्यमंत्री प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा ना दे सके उसे मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई हक नहीं है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए साथ ही श्रीमती यास्मीन शेरानी ने सरकार पर मामले को दबाने के आरोप लगाए।