किसान संघर्ष यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

किसान संघर्ष यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न
रतलाम । दिनांक 19 जनवरी 2021 को जिला शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान मे निकलने वाली किसान संघर्ष यात्रा की तैयारी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। शहर के वरिष्ठ पदाधिकारी गण मोर्चा संगठन अध्यक्ष प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई। बैठक में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी ,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाटब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत पंड्या कमरुद्दीन कछवाहा, विजय सिंह चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु राठौड़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष नीलेश शर्मा, प्रदेश एनएसयूआई आयुष राठौर, राजीव रावत शैलेंद्र सिंह अठाना, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष हितेश पैमाल महिला सेवा दल संगीता काकरिया , इंटक से लालचंद नगर,सेवादल यंग ब्रिगेड धर्मेंद्र शर्मा, रवि वर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ देवेंद्र बेराल, रमेश शर्मा, सुनील पारेख, कमलेश मोदी, राजकुमार जैन लाला, गणेश यादव, शांतु गवली, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक का संचालन श्री जोएब आरिफ ने किया।
शहर के सभी कार्यकर्ताओं से दिनांक 19 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में सज्जन मिल चौराहे पर दोपहर 12:00 बजे उपस्थित होने का आग्रह किया गया ।