राजगढ़। आचार्यश्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी के शिष्य मधुर वक्ता मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी एवं मुनिश्री जिनभद्र विजयजी का शनिवार दोपहर को मोहनखेड़ा तीर्थ पर मंगल प्रवेश हुआ। मुनिश्री की पावन निश्रा में बदनावर के श्री शंखेश्वर पुरम् तीर्थ पर 125 आराधको द्वारा अठ्ठप तप की आराधना हुई थी। बदनावर उग्र विहार करते हुए नागदा में मंगल प्रवेश के अवसर पर प्रवचन हुए थे। इसके बाद दसई में मुनिश्री जिनभद्र विजयजी म.सा. के दीक्षा का प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय महोत्सव आयोजन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल मुख्य अतिथि थे। दसई श्रीसंघ ओर से विधायक ग्रेवाल का बहुमान किया गया। इस मौके पर विधायक ग्रेवाल ने धर्मसभा में कहा कि जीवन के अंदर जन्म लेना उतना महत्वपूर्ण नहीं हैं। जितना दीक्षा लेकर जीवन को अंगीकार करना हैं। मोहनखेड़ा तीर्थ मे प्रवेश के अवसर पर श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर मुनिश्री रजतचंद्र विजयजी की आगवानी मुनिश्री चंद्रेश विजयजी, मुनिश्री पुष्पेंद्र विजयजी, मुनिश्री जनकचंद्र विजयजी, साध्वीश्री मनीषाश्रीजी, आहोर ट्रस्टी कमलचंद्र लुणिया, प्रबंधक अर्जुनप्रसाद मेहता संजय महेता ने की। संघ पूजा अल्पेष रोकड़िया, लक्ष्मण डामेचा ने की । आगवानी के पश्चात् मुनिश्री ने भगवान आदिनाथ, दादा गुरूदेेव एवं तीर्थ पर विराजित आचार्यश्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी को वंदन किया। इस अवसर पर , दीपक जैन, राजेश भंडारी, माणकचंद पगारिया, आकाश मालवी जैन, हसमुख पंडित , जोनेश जैन, प्रकाश जैन. पीयूष रजावत जैन, विकेन जैन, कृष्णा पाटीदार, निक्कू वागरेचा, साहिल भंडारी, अल्पेश रोकडिया ,लक्ष्मण डामेचा ,आदि उपस्थित थे।