
जावरा (नि.प्र.) । लायंस क्लब जावरा ओजस की पूर्व अध्यक्ष सुनीता जैन को लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल, इंदौर द्वारा नवीन सत्र में झोन चेयरपर्सन की महत्वपूर्ण जवाबदारी सोपी हैँ। ला. सुनीता जैन के नेतृत्व में झोन में लायंस क्लब जावरा ओजस, जावरा स्फटीक, लायंस क्लब सैलाना रहेंगे, सुनीता जैन को झोन चेयरपर्सन मनोनीत होने पर लायंस क्लब ओजस के समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। उपरोक्त जानकारी लायंस क्लब जावरा ओजस की अध्यक्ष दीपिका सोनी व नवीन अध्यक्ष शीतल मेहता ने प्रदान की।