

जावरा (अभय सुराणा) । जेएसजी सेंट्रल का दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन साईरिसोर्ट में किया गया। जिसमे अतिथि के रुप में जेएसजी इंटरनेशनल फेडरेशन डायरेक्टर हेमंत जैन एवम अनिल धारीवाल जेएसजी मध्यप्रदेश रीजन चेयरमेन राहुल चपडोद रहे। सर्वप्रथम परमात्मा के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवम माल्यापर्ण किया गया। गणेश वंदना अक्शा कर्णावत ने प्रस्तुत की मंगलाचरण कविता डूंगरवाल,दिव्या ललवानी,चिंकी चपडोद ने किया।
अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम सयोजक अरुण संघवी,प्रतीक डूंगरवाल,सौरभ मेहता,राकेश ठोरा,सौरभ दुग्गड़,अतुल ललवानी,रोहित चोरडिया,वैभव चपडोद,सुरेन्द कोलन आदि ने किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह संजय सुराणा अमित चत्तर आदर्श दख ने भेंट किए। स्वागत उद्बोधन निवर्तमान अध्य्क्ष विनोद ओस्तवाल ने व्यक्त किए। मध्यप्रदेश रीजन चेयरमेन राहुल चपडोद ने सेंट्रल के कार्यो की सराहना की ओर कहा सेंट्रल ने पदभार ग्रहण के पूर्व से ही सामाजिक क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए और रीजन के साथ कदम मिलाकर चल रहा है उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई साथ ही नवीन अध्य्क्ष सचिव कोषाध्यक्ष को फेडरेशन पदाधिकारीयो के द्वारा रीजन पिन प्रदान की गई एवं चार्टर प्रदान किया गया।
इंटरनेशनल डायरेक्टर हेमंत जैन ने संस्था की तारीफ की ओर कहा कि पद ग्रहण महज एक औपचारिकता नही वरन एक जिमेमदारी है जिसे सभी सदस्य उम्मीदों के साथ मजबूत कांधो पर सोपते है और यह उम्मीद संजय सुराणा से लगाई है और जिस तरह वो कार्य कर रहे है निश्चित तौर पर उस पर खरा उतरेंगे। इंटरनेशनल डायरेक्टर अनिल धारीवाल ने बताया कि सेंट्रल जावरा नगर में कीर्तिमान स्थापित कर रही है और आज ये इतना सुंदर दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया ऐसी ही ऊर्जा आपकीं टीम में बनी रहे एवं इंटरनेशनल फेडरेशन से कोई भी कार्य हो वो सदैव सेंट्रल के लिए ततपर है।
नवीन अध्य्क्ष संजय सुराणा ने अपने उद्बोधन में सभी ने जो उन पर जिम्मेदारी सोपि है उसका पूर्णत निर्वहन कर सेंट्रल को नए आयाम पर स्थापित करने का विश्वास जताया और सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई। अंत मे आभार सचिव अमित चत्तर ने व्यक्त किया इस अवसर पर संस्थापक अध्य्क्ष हिम्मत धारीवाल,सुरेश पगारिया,नीलेश टुकड़ियां,विकास जैन,नरेश मारवाड़ी, अरुण भंडारी, संजय झामर, श्रेणिक धारीवाल, अतुल सुराणा, श्रेणिक धारीवाल, श्रीपाल मूणत आदि सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश हिंगड़ ने प्रदान की।