




चेन्नई जैन भवन साहूकारपेट। धार्मिक क्षेत्र में दिखावा, आडंबर, प्रदर्शन , का सभी धर्म में स्पर्धा हो रही है ,यह अत्यंत घातक हैl उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने चातुर्मास प्रवेश पर क्रांति का शंखनाद करते हुए कहा की धर्म का निवास जहां सादगी सहजता सद्भाव का दिलों में धर्म का निवास होगा l
उन्होंने कहा कि दिखावे आडंबर का करोड़ रुपया बर्बाद हो रहा है उसे शिक्षा चिकित्सा सेवा और परोपकार में लगा दे तो राम राज्य की स्थापना हो जाएगी l मुनि कमलेश ने बताया कि एक तरफ कुपोषण की जनता शिकार हो रही है ,शिक्षा, चिकित्सा ,के लिए दम तोड़ रही है, गरीबी से जूझ रही है ,दिखावे को देखकर उनका खून खौल रहा हैl उनको समस्याओं से मुक्त करने सबसे बड़ा और धर्म उपासना नहीं हो सकती l भगवान महावीर ने प्राणी मात्र को समान अधिकार दिलाने की क्रांति की l
राष्ट्र संत ने कहा की इस चातुर्मास में फिजूल खर्च पर अंकुश लगाते हुए 9 आइटम से ज्यादा खाने में नहीं बनाना, धर्मस्थल पर प्लास्टिक थैली, डिस्पोजल, गुटका तंबाकू, पर प्रतिबंध वीआईपी कल्चर को खत्म करते हुए सबको समान प्यार समान सम्मान धर्म को सेवा सहयोग और संगठन के माध्यम से विकसित किया जाएगा l नेहरू बाजार जैन भवन से राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश तपस्वी घनश्याम मुनि जी सेवाभावी कौशल मुनि जी कावि अक्षत मुनि जी युवा मनीषी सक्षम मुनि जी हजारों की जनता के साथ मंगल प्रवेश की शोभायात्रा प्रारंभ हुईl
उल्लेखनीय है कि आज ही मुनि श्री का साहूकार पेट चातुर्मास के लिए गरिमामय प्रवेश हुआ। राष्ट्रसंत की पदयात्रा में तमिलनाडु पुलिस प्रशासन कदम कदम पर श्रद्धा भक्ति और भावना के साथ समर्पित रहा। शोभायात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया। धर्मसभा और शोभायात्रा में चैनई उपनगरों के हजारों श्रावको और श्राविकायें उपस्थित थी।
चैनई के अनेक विशिष्ट लोग शोभायात्रा में शामिल थे जिसमें वृहतर महानगर पालिका के पार्षद श्री राजेश “रंगीला” मुख्य अतिथि थे और उन्होने मुनि श्री के विशाल शोभायात्रा के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था में अत्यंत ही सहयोग दिया। गणमान्य लोगों में साहूकार पेट संघ चेयरमैन सुरेश कुमार लूनावत, अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जी खिवसरा, नेहरू बाजार संघ के अध्यक्ष श्री श्रेणिक राज, मंत्री श्री मदन लाल जी गादिया, शुलै संघ के अध्यक्ष दीप चन्द जी लूनिया , , वेपेरी संघ के अध्यक्ष श्री रमेश जी गुगलिया, धोबीपेट संघ के अध्यक्ष श्री ललित जी मकाना, एयनावरम संघ के महासचिव मोती लाल जी ओस्तवाल, पोरुर संघ के अध्यक्ष श्री ललित जी सांखला, एम सी रोड संघ के मंत्री श्री संतोष जी बोहरा, आरमबकाम संघ के अध्यक्ष श्री दिलीप जी नाहर, भारती नगर के श्री राजेश चोरडिया, ओसवाल गार्डन के अध्यक्ष श्री गोतम जी श्रीमाल, श्री पेराबुदूर संघ के श्री गौतम चंद जी लोढा, पूर्व अध्यक्ष श्री अजीत जी कोठारी, संघ के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र भंडारी, माधावरम संघ महासचिव देवेन्द्र रांका, वडपलनी संघ के महासचिव श्री महावीर चंद जी भण्डारी, तमिलनाडु जैन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष श्री धर्मी चंद जी तालेडा खवासपुरा संघ के अध्यक्ष श्री प्रशन चंद जी कोठारी, शेनाय नगर संघ के श्री दीप चन्द जी कोठारी, पूर्व महासचिव श्री सज्जन राज सुराना, , हस्ती मल खटोड, गौतम चंद लोढा, संस्कार मंच के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र बेताला, स्वाध्याय संघ के नरेन्द्र कांकरिया, तमिलनाडु महिला जैन कांफ्रेस की अध्यक्षा संगीता बांठिया, महिला मंडल की राखी गुलेछा राजेश लालवानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुये संघ के महासचिव श्री संजय पिंचा ने मुनिश्री के चातुर्मास को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से ऐतिहासिक बनाने का भरोसा दिलाते हुये 10 जुलाई से प्रारंभ होने वाले चातुर्मास में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
पोरूर संघ के श्री रमेश जी कांकलिया ने कहा कि चातुर्मास केवल साहूकार पेट संघ का नही है बल्कि संपूर्ण तमिलनाडु का हैं और उन्होने समूचे चैनई के लोगों से चातुर्मास में पुण्य उपार्जन करने का आव्हान किया। संघ अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जी खिवसरा ने चातुर्मास की तैयारियों की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अंत में संघ महासचिव ने पधारे हुये सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।