JSSG स्वस्तिक ग्रुप द्वारा हैप्पी फैमिली फादर्स डे सेलिब्रेशन

रतलाम। जीवन जीने के लिए परिवार का होना जरूरी है और जहां परिवार में पिता होता है वह परिवार एक रक्षा कवच से घिरा होता है। वर्तमान समय में परिवार की महत्ता समझने और समझाने के लिए जैन श्वेता सौश्यल ग्रुप, इंदौर “स्वस्तिक” ने हैप्पी फैमिली फादर्स डे स्पेशल मीटिंग का आयोजन किया।
स्वस्तिक ग्रुप संस्थापक प्रभात प्रतिभा चोपड़ा एवं अध्यक्ष आशीष नेहा पारख ने बताया कि स्वस्तिक ग्रुप का हर सदस्य परिवार के रूप में ग्रुप के सभी सदस्यों के लिए हर सुख-दुख में एक साथ खड़ा रहता है।
खुशहाल परिवार अवधारणा पर स्वस्तिक परिवार द्वारा हैप्पी फैमिली फादर्स डे थीम पर मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें इस बार सदस्यों के माता-पिता को भी आमंत्रित किया गया, सदस्यों द्वारा पिता की महत्ता को बताते हुए बहुत ही बढ़िया डांस, ड्रामा, गीत व स्पीच की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति देख सभी अतिथिगण भाव विभोर हो गए और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे।
कार्यक्रम का शानदार संचालन करते हुए ग्रुप संरक्षक पंकज प्रगति बाफना और उपाध्यक्ष प्रगति पारस हरकावत ने बताया कि फादर्स डे के अवसर पर “हैप्पी फैमिली” के रूप में पिता माता के सम्मान का सुंदर अवसर हमारी इस सभा की परिकल्पना है जिसे हम आज साकार कर रहे है। प्रगति जी हरकावत ने पिता को समर्पित सुंदर कविताएं प्रस्तुत की। साथ ही पंकज बाफना द्वारा बताया कि ग्रुप अध्यक्ष आशीष नेहा जी पारख के कार्यकाल में लगातार 41 मानव सेवा कार्य कर चुका है और 51 सेवा कार्य का लक्ष्य निर्धारित किया है।
कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक मनीष प्रियंका जैन द्वारा जोरदार रूप से करते हुए ग्रुप के बच्चों द्वारा बहुत ही अद्भुत मंगलाचरण नृत्य द्वारा की गई। उसके बाद ग्रुप के संस्थापक प्रभातजी प्रतिभाजी चोपड़ा जो कि ग्रुप के आधार स्तंभ है व भीष्म पितामह के रूप में हमेशा ग्रुप के हितों के लिए कार्य करते हैं उनका अभिनंदन किया गया।
फेडरेशन से पधारे संजय-सुनीता नाहर, वीरेंद्र-मधु नाहर, अरिहंत- छाया जैन का आत्मीय स्वागत सुभाष-सरोज श्रीश्रीमाल, निलेश-मीना जैन, प्रदीप-माधवी जैन, अभिषेक – मेघा मोदी, अमित- अदिति लूणावत, संजय- मंजू पोरवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अति सुंदर स्वागत प्रस्तुति महिला पदाधिकारियों प्रतिभा चोपड़ा, प्रगति बाफना,सरोज श्रीश्रीमाल, मेघा मोदी, अदिति जैन द्वारा दी गई ।
पधारे हुए दंपत्ति सदस्यों एवं उनके माता पिता का भावपूर्ण स्वागत ग्रुप कार्यकारिणी श्रीपाल संगीता श्रीमाल, रूपेश नम्रता जैन, वैभव नेहा सेठिया, सुनील संजू पींचा, हमेर बबीता जी चौहान, प्रीतेश आशिता जैन, राहुल नम्रता जैन,पवित्र स्मिता कोठारी,राजेश खुशबू जैन एवं सभी वरिष्ठ सदस्यों द्वारा फोटो फ्रेम प्रदान करते हुए किया गया।
हैप्पी फैमिली थीम पर सभी परिवारों को सुंदर फोटो फ्रेम प्रदान करने का लाभ प्रचार सचिव संजय मंजू जी पोरवाल द्वारा लिया गया जिसकी सर्वस्व अनुमोदना की गई।
ग्रुप अध्यक्ष आशीष नेहा जी पारख ने अपने उद्बोधन में पिता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए हुए कहा जिस परिवार के आधार स्तंभ मजबूत हो वह हमेशा आगे बढ़ता है, हमारे आधार स्तंभ ग्रुप के संस्थापक प्रभात जी चोपड़ा, ग्रुप संरक्षक पंकज जी बाफना और निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष जी श्रीश्रीमाल हमेशा श्रेष्ठ मार्गदर्शन देते है जिसके बारे में मैं जितना कहूं उतना कम है ।
हमारे चौथे आधार स्तंभ संरक्षक स्वर्गीय पंकज जी गादिया हमारे साथ नहीं है पर उनका दिव्य आशीर्वाद सदेव हमारे साथ है ।
सारे पदाधिकारी और कार्यकारिणी का सहयोग हमेशा ग्रुप को हर कार्य में मिलता है, हमारे ग्रुप की सफलता का श्रेय आप सभी को जाता है । परिवार थीम पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति नेहा पारख,प्रगति हरकावत,प्रियंका कोठारी, प्रियंका जैन एवं बबीता लूणावत द्वारा दी गई जिसका शानदार सराहना हुई।
इस सभा के संयोजक पंकज प्रगति बाफना,सुभाष सरोज श्रीश्रीमाल, पारस प्रगति हरकावत, मनीष प्रियंका जैन, अंकित प्रियंका कोठारी, अजय बबीता लूणावत ने सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए सदस्यों के मनोरंजन हेतु अनेक क्विज,गेम्स की प्रभावी प्रस्तुतियां दी। जिसका सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने खूब लुफ्त उठाया। सभी सदस्यों ने पिता माता को समर्पित भावुक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनमानस का मन मोह लिया।
ग्रुप के सचिव अभिषेक मेघा मोदी व अमित अदिति लुणावत द्वारा कार्यक्रम की अपार सफलता के लिए सभी पदाधिकारीगण, संयोजकगण, सदस्यों व पधारे अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया गया।

Play sound