
s
जावरा (निप्र)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरडिया गोयल में पदस्थ श्री ओमप्रकाश सिंह भदोरिया ड्रेसर के पद पर कार्यरत होकर आज अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हो गए इस अवसर पर डा शंकरलाल खराड़ी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी जावरा ने कहा कि चिकित्सा सेवा में श्री ओमप्रकाश सिंह भदोरिया ने 42 वर्ष तक एक ही जगह बरडिया गोयल में ज्वाइनिंग से लगाकर सेवानिवृत्त होने तक पूरी ईमानदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाये देकर मिसाल कायम की है जो कि सराहनीय है। सभी कर्मचारियों को श्री भदौरिया से प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए। मेडिकल ऑफिसर डॉ नरेंद्र वर्मा, डा अर्पणा पटेल ने भी श्री भदौरिया के कार्यकाल की प्रशंसा की, तथा कहा कि आज शासकीय सेवा के दौर में श्री भदोरिया जैसा निष्ठावान,ईमानदार,मेहनती व्यक्तित्व मिलना मुश्किल है बसंतीलाल मईडा, रघुनंदन पाटीदार, हंसराज नीमा, अनूप जोशी, हेमंत पडियार, शैलेन्द्र कुमार दवे, पूर्व सरपंच देवेंद सिंह, योगेश देवड़ा, मांगीलाल टेलर ने भी अपने उद्बोधन में श्री भदोरिया के सरल, सहज, मिलनसार व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान श्री ओमप्रकाश सिंह भदोरिया का हार फूल, शाल श्रीफल,एवं साफ़ा बांधकर कर सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, अतिथियों का स्वागत श्यामा भूरिया,मीनाक्षी, रीना जाट, अनीता निनामा, दिनेश उपाध्याय, सलीम मंसूरी, कुसुम बोरासी आदि ने किया, संचालन बसंतिलाल मईडा ने किया, आभार अनूप जोशी ने माना।