मध्यप्रदेश में जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति का हो गठन – मोह. सलीम मेव

रतलाम। भोपाल, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री रफत वारसी का 71 किलो की फूल माला से पूर्व पार्षद मोहम्मद सलीम मेव नेतृत्व में भोपाल स्थित निवास स्थान पर रतलाम जिले के अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधि मंडल ने किया भव्य स्वागत। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी से चाय पर चर्चा में पूर्व पार्षद मोहम्मद सलीम मेव ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी को बताया की पिछले 12 वर्षों से मध्यप्रदेश में शासन की जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति का गठन नहीं किया गया है जिससे केंद्र सरकार की 15 सूत्रीय कार्यक्रम का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है आप के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में जल्द से जल्द जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति का गठन किया जाए। पूर्व पार्षद मोहम्मद सलीम मेव ने वक्फ संपत्ति संरक्षण के लिए शासन से ठोस नीति बनाने पर भी चर्चा की गई। जिस पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी ने आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर भोपाल जिला वक्फ कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अलीम कुरैशी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय परिषद के मेंबर सैयद अमजद अली, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रतलाम जिले के उपाध्यक्ष आसिफ मिर्जा, मोहम्मद अशरफ कुरेशी, अनस खान, मजहर मिलन आदि उपस्थित थे।