


रतलाम। धार्मिक आयोजन के दौरान जब भी संकीर्तन हो भजन हो हमें दोनों हाथ ऊपर करके ताली बजना चाहिए क्योंकि ताली बजाने से हमारे हाथों की बुरी रेखाएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है यह बात श्री कालिका माता सत्संग हॉल में रत्नावत परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचिका देवप्रिया माही किशोरी श्री धाम वृंदावन वाले ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहीं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा शब्दों की प्रतिमूर्ति है जिसमें 12 स्कंध 335 अध्याय और 18 हजार श्लोक हैं। व्यक्ति के कल्याण का सबसे अच्छा साधन भगवान की भक्ति है जो भगवान की भक्ति करता है चाहे व्यक्ति अधर्मी क्यों ना हो उसका भी कल्याण हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे बहुत सारे शास्त्र हैं और शास्त्रों का सार जीवन में भक्ति का आनंद का प्रारंभ है, किसी भी शास्त्र में यह नहीं लिखा है कि भगवान की भक्ति नहीं करना चाहिए सभी शास्त्रों में यह लिखा है कि भगवान का जाप व संकीर्तन करें। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि हुई है भगवान ने अवतार लिया है तथा अधर्मियों का नाश करके धर्म की स्थापना की है। उक्त जानकारी देते हुए राकेश पोरवाल ने बताया की कथा के दौरान फाग उत्सव मनाया गया देवप्रिया माही ने करके इशारे बुलाई गई रे बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी… होली आई रे कन्हाई रे … आज बिरज में होली रे रसिया ….श्यामा प्यारी कुंज बिहारी जय-जय श्री हरिदास दुलारी …भजन प्रस्तुत किये जिन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया । कथा के प्रारंभ में मुख्य जजमान हरीश चंद्र, मधुबाला, शशांक, चहेती रत्नावत ने पोथी पूजन किया।
इस अवसर पर तुलसी परिवार श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट , गीता मंदिर ट्रस्ट तथा पोरवाल समाज ट्रस्ट ने कथावाचिका देवप्रिया माही का स्वागत किया ।मोहनलाल भट्ट, राजेंद्र व्यास, कीर्ति व्यास, संजय व्यास, दीपक पुरोहित, डॉ सुभाष अग्रवाल, कैलाश चंद्र फरकया, पुष्पा व्यास, गोपाल पालीवाल, अमर वरधानी, आरसी तिवारी, रमेशचंद्र रत्नावत, तरुण रत्नावत, अशोक तिवारी, गोपाल मजावदिया, अनिल पोरवाल, राजेन्द्र चौधरी, राकेश पोरवाल बालाजी, हरीश बिंदल, राधावल्लभ पुरोहित, रवि गुप्ता, नरेंद्र व्यास, डॉ नरेंद्र गुप्ता सहित नागरिक मौजूद थे । अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई।
भागवत कथा के दौरान आज 3 जुलाई गुरुवार को कृष्ण जन्म उत्सव मनाया जाएगा कथा आयोजको ने इस अवसर पर सभी नागरिको से पीले वस्त्र धारण करके आने का निवेदन किया है।