

रतलाम। हल्की बूंदाबांदी खुशनामा मौसम के साथ परम पूज्य संस्कार निधि म, सा आदि थाणा का मंगल प्रवेश थावरिया बाजार स्थित श्री राखब देव बाबा साहब के जैन मंदिर से प्रारंभ हुआ डालू मोदी बाजार खेरादी घास, बाजार चौमुखीपुल, होते हुए मोती पूज्य मंदिर दर्शन करते त्रिपोलिया गेट फूल कुंवर बाई उपाश्रय पहुंचा जहां परम पूज्य संस्कार निधि म, सा की सानिध्य में वृहत धर्म सभा का आयोजन हुआ।परम पूज्य साध्वी संस्कार निधि जी म सा ने धर्म सभा को संबोधित करते फरमाया कि चातुर्मास की अवधि में उत्साह उमंग श्रद्धा के साथ जिनवाणी का श्रवण प्रतिदिन करें। धार्मिक क्रियोओ में सहभागी बनी रहे इस भव में धर्म ध्यान कर पुण्य अर्जित करें । सकारात्मकता का भाव रख कर जीवन शैली अपनाय ।
जीवन का यही लक्ष होना चाहिए इस अनुरूप का सतत रूप से कार्य करें।
साध्वी निर्वेद निधि जी. मा,स संवेग निधि जी म,सा तथा आराध्या निधि जी ने भी चातुर्मास की महत्ता का रेखांकन किया।
इनका हुआ बहुमान
धर्म सभा में मालवा संघ के अध्यक्ष ठाकुर बसंत सिंह श्रीमाल रिंगनोद का का अजमेर दादावाड़ी न्यायालय प्रकरण निराकरण में में उल्लेखनीय भूमिका निभाने पर शैल शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया। इसी के साथ डॉ सुनील चोपड़ा आलोट ,अष्टापथ तीर्थ के हितेश भाटिया, नवीन मालू अहमदाबाद, दिलीप चोपड़ा शहादा महाराष्ट्र जावरा से अखिलेश टड्ढा तथा मनीष कोचर इंदौर के नितिन संवान सुखा ,भूपेंद्र चिपण प्रतापगढ़, सतीश श्रीमाल योगेंद्र तथा धीरेंद्र श्रीमान रिंगनोद का रतलाम श्री संघ द्वारा पृथक पृथक सम्मान किया गया।
इनके द्वारा संबोधित किया गया है
जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा संघ ट्रस्ट के पदाधिकारी कांतिलाल चोपड़ा मनसुख चोपड़ा मनोहर छाजेड़ ठाकुर बसंत सिंह श्रीमाल सुनील चोपड़ा आदि ने संबोधित किया किया।
कार्यक्रम प्रस्तुत किया
विचक्षण महिला मंडल बहु मंडल युवा संघ द्वारा प्रारंभ में मंगलाचरण स्वागत आदि के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विक्रम सिंह कोठारी ,राजेंद्र कोठारी पीआरओ ,लोकेश लालन, जितेन्द्र चोपड़ा, पारस चोपड़ा मोहनलाल चोपड़ा, पारस पावैचा, नवीन चोपड़ा, मनीष छाजेड़, कपिल सुराणा ,पूनम चंद धारीवाल, शांतिलाल बारबोता, डॉ अभय चोपड़ा रौनक लालन, जय चोपड़ा ,आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र कोठारी सारंगी वाले ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री संघ के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने माना।