निगम के पार्षद, अधिकारी व कर्मचारी अपने नलकूप को वॉटर हार्वेस्टिंग से करें रिचार्ज

महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम आयुक्त व पार्षदों को लिखा पत्र

रतलाम 2 जुलाई । रतलाम नगर के भू-जल स्तर को बढ़ाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम आयुक्त अनिल भाना व परिषद के पार्षदगणों को पत्र लिखा है ऐसे पार्षद एवं निगम अधिकारी एवं कर्मचारी जिनके यहां नलकूप है वे अनिवार्य रूप से वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये तथा नागरिकों को भी वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने हेतु प्रेरित करें।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि वर्तमान में वर्षा ऋतु प्रारंभ हो चुकी है। किन्तु हमारे नगरीय क्षेत्र में जलस्तर काफी गिर रहा है। जो चिन्ता का विषय है, वर्षा ऋतु में जलस्तर को बनाए रखने का प्रयास किया जाना आवश्यक है। पॉलीथीन एवं रसायन के कारण जल का टीडीएस जो 150 से 200 होना चाहिये वह बढकर 900 से 1500 तक हो गया है। वर्षा ऋतु का पानी जो हमारी छत पर एकत्रित होता है वह 50 टीडीएस का होता हैं जिसके कारण भु-जल का प्रदुषण भी कम होगा एवं जल स्तर पर्याप्त बना रहेगा।
ग्रीष्म ऋतु में जल स्त्रोतों में जलस्तर काफी नीचे चला जाता है एवं नगर में अधिकांश स्थलों पर जल संकट का सामना करना पड़ता हैं जिस हेतु आमजन में जनजागृति अति आवश्यक है कि वे पुराने स्त्रोंतों को संधारित करें तथा जिन घरों में ट्युबवेल है, वे आवश्यक रूप से ’’वॉटर हार्वेस्टिंग’’ सिस्टम लगवाए। जिसके कारण वर्षा ऋतु का जल हमारे क्षेत्र के जल स्तर को बनाए रखने में सहयोग होगा।
इस कार्य हेतू नगर निगम के समस्त निर्वाचित पार्षदगण तथा अधिकारी एवं कर्मचारीगण जिनके यहॉ नलकूप खनन स्थापित है अनिवार्य रूप से वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये एवं आमजन को प्रेरित करने हेतु युद्धस्तर पर अभियान चलाया जावें।

Play sound