जन्मदिन पर निभाई जिम्मेदारी

राष्ट्रीय गौ रक्षा विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारती यादव के जन्मदिन पर गौसेवा और किया पौधारोपण

रतलाम। जन्मदिन को यादगार बनाने के साथ रतलाम के एक समाजसेवी महिला हिन्दू दबंग नेत्री भारती यादव ने जिम्मेदारी निभाई है। समाजसेवी व राष्ट्रीय गौ रक्षा विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारती यादव के जन्मदिन पर गुरुदेव आश्रम बरबड़ हनुमान मंदिर और की क्षेत्र में कई स्थानों पर पौधा रोपण कर उन्हें सहजने का संकल्प लिया। इस दौरान हिन्दू नेत्री भारती यादव ने अपने जन्मदिन और विशेष दिवस पर पौधा रोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान भी किया।हिन्दू नेत्री भारती यादव के द्वारा बरबड़ रोड पर कई जगह नीम, पीपल, अशोक सहित पुष्पों के पौधे रोपे गए। वृहद कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद रामचन्द्र जी, मुकेश बैरागी, सोनाक्षी यादव,नवीन बैरागी आदि सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।