रतलाम । जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह मध्य प्रदेश प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा जिला इकाई रतलाम द्वारा राठौर समाज के होनहार प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहन हेतु कक्षा 10/12वीं में रतलाम जिले के ऐसे बच्चे जिन्होंने इस वर्ष 2020 में 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं उनका सम्मान आने वाले 7 फरवरी रविवार को मध्य प्रदेश प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के कार्यक्रम के दौरान उनका सम्मान मंच के माध्यम से किया जाएगा । इस हेतु अपनी जानकारी रजिस्ट्रेशन फॉर्म के माध्यम से भरकर शीघ्र देवें फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 जनवरी 2021 है । !!https://surveyheart.com/form/60023292b3a41052b65ee841 जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह दिनांक 7 फरवरी 2021 रविवार स्थान समय -दोपहर 3.00 बजे स्थान – जोधा बाग गार्डन, बड़बड़ रोड, रतलाम में आयोजित किया जाएगा । आयोजन समिति पदाधिकारियों ने समाजजनों से आग्रह किया है कि कृपया समय का विशेष ध्यान रखें तथा प्रति बच्चों के साथ केवल एक अभिभावक ही कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करें । मार्कशीट की फोटो कॉपी निम्न पते पर भेजें मनोज कुमार बोराणा , मनोज ट्रेडर्स 10 गायत्री मार्केट रतलाम मो. 9425329201 एवं श्री सोनू राठौड़ ,श्रद्धा अगरबत्ती ,शहर सराय ,धान मंडी रतलाम मो. 9993466072 से सम्पर्क कर जमा करवा सकते है ।