
पिपलोदा । प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा पिपलोदा द्वारा स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा पिपलोदा के शाखा प्रबंधक के आगमन पर शाखा में जाकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश पोरवाल योगेंद्र सिंह राठौड़ लोकेंद्र सिंह डोडिया लाल सिंह डोडिया रामचंद्र नकवाल रघुनंदन आचार्य बाबूलाल पाठक जितेन सिंह राठौड़ तथा सम्मानित सदस्य मौजूद थे शाखा प्रबंधक ने पेंशनरों की समस्या को लेकर बात चर्चा की सभी को समस्याएं हल करने का प्रयास करते रहेंगे।