871 वीं स्वर्गारोहण तिथि : अ. भा. खरतरगच्छ युवा संघ रतलाम के तत्वावधान में गोशाला (बकरा शाला) में गो सेवा का कार्य किया गया

रतलाम । प. पूज्य जंगमयुगप्रधान, एकावतारी, भट्टारक, चरित्र चूड़ामणि , एक लाख तीस हजार नूतन जैन निर्माता एक विपुल साहित्य सर्जक 1008 श्री जिनदत्त सुरीश्वर जी महाराजा की 871 वीं स्वर्गारोहण तिथि पर दि. 6 जुलाई रविवार को अ. भा. खरतरगच्छ युवा संघ रतलाम के तत्वावधान में त्रिवेणी रोड स्थित गोशाला (बकरा शाला) में गो सेवा (जीवदया) कार्य किया गया।
उक्त कार्यक्रम में 3 गाड़ी हरी घास का लाभ क्रमशः सुजानमल जी चोपड़ा, श्रीमान मोतीलाल जी लालन, श्रीमान सज्जनसिंह जी चोरड़िया परिवार, एवं फलाहार, गुड़, पशु आहार का लाभ अन्य लाभार्थी परिवारों ने लिया ।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर कोटा वाला बाग मंदिर में प्रभु भक्ति का आयोजन किया गया, जिसमें लोकेशजी पुरोहित & पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी ।कार्यक्रम में युवा संघ के कपिल सुराणा, मिलन राखेचा, रौनक लालन, अमित नाहटा, राहुल छाजेड़, मनीष लालन, मनोज छाजेड़, गौरव लालन, प्रबल चोरड़िया, दीपक कोठारी, मनीष कोठारी, अंकित श्रीमाल , रौनक कोठारी, सौरभ श्रीमाल, शैलेन्द्र चोपड़ा, गौरव चोरड़िया, अंकुश संचेती, मधुर दासोत, लवी संचेती, मोहित लालन, हार्दिक लालन एवं वरिष्ठजनों में कांतिलाल चोपड़ा, संतोष चोपड़ा, नूतन लालन, राजेंद्र कोठारी आदि समाजजन उपस्थित रहे।

Play sound