बुरहानपुर | जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन, संग्रहण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री एस. सी. चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई।
आबकारी वृत्त दक्षिण एवं उत्तर के संयुक्त बल द्वारा आहुखाना के आगे ताप्ती नदी के किनारे में दबिश देते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। जिसमें कुल 8 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 380 किलो महुआ लहान जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में स.जि.आ.अ श्री सुनील भोजने, आ.उप.निरी. अभिलाषा वर्मा, मु.आर. मो सादिक, बसंत जटाले आर पदमेश त्रिपाठी, राजेन्द्र श्रीवास्तव शामिल रहे।