स्वस्थ यकृत लिवर मिशन : शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में 8392 लोगों की स्क्रीनिंग की गई

जावरा (अभय सुराणा)। मध्य प्रदेश में स्वस्थ यकृत लिवर मिशन एक जून से तीस जून 25 तक चलाया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में एवं सीबीएमओ जावरा डा शंकरलाल खराड़ी तथा सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ. दीपक पालड़िया के निर्देशन में जावरा ब्लॉक में भी इस अभियान को सफलता पूर्वक मनाया गया । बी ई ई बसन्तीलाल मईडा, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार एवं प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे, ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में 8392 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमे से 4291 पुरुषों एवं 4930 महिलाओ की कमर परिधि की जांच की गई 90 सेंटीमीटर से अधिक कमर जांच में पुरुषों की संख्या 748 तथा महिलाओं की संख्या 904 रही, बॉडी मास इंडैक्स की जांच में 23 से अधिक पाए गए लोगों की संख्या 1225 रही , सीबेक स्कोर 4 से अधिक पाए गए व्यक्तियों की 890 रही, एफ आई बी में 1.3 से अधिक पाए गए व्यक्तियों की संख्या 11 रही, तथा निदानित किए गए एनएएफएल डी मरीजों की संख्या 201 रही।
इस अभियान के अंतर्गत जावरा शहर में 669 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, इसमें से 348 मरीजो का BMI 23 से ज्यादा आया जिनकी अभियान के अंतर्गत जाँच करवाई गई जिसमे 03 मरीज संदिग्ध पाए गए जिनकी जानकारी जिला NCD नोडल अधिकारी को दी गई है और सभी मरीजो को उपचार प्रदान किया गया, आज नान अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज सबसे तेजी से बढ़ती बीमारी है बीमारी की पहचान से ज्यादा जरूरी है जागरूकता, कमर का माप, गर्दन की त्वचा, और बॉडी मास इंडैक्स इस बारे में हमें पहले ही चेतावनी दे सकते हैं लंबी सीटिंग ज्यादा खतरनाक है , इस बारे में सावधानी ही बचाव है तथा
ध्यान रखने योग्य बाते हैं कि –

  1. खाने से पहले सलाद खाए 1-2 प्लेट (500 ग्राम) से ज्यादा
  2. बिना शक्कर एवं बिना दूध की काफी पिए सुबह खाली पेट
  3. तेल वाली चीजों से दूरी बनाए
  4. रोज पैदल चले
  5. व्यायाम करे।
  6. मांसाहारी चीजों का सेवन बंद करे
  7. मैदा का सेवन बंद करे
  8. सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करे
  9. 10 से 15 कली बादाम की खाए
  10. खाने में नमक की मात्रा कम करे, साथ ही दिनचर्या व्यवस्थित रखे
Play sound