पुरस्कार वितरण समारोह 25 को

रतलाम । लाइंस ऑफ़ रतलाम द्वारा आयोजित एक शाम शहीदों के नाम 14 अगस्त ऑनलाइन गीत संगीत प्रतियोगिता के तथा गणेश उत्सव में आयोजित सांस्कृतिक सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के विजेताओं को लायंस हॉल में 25 जनवरी शाम 5:00 बजे कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जावेगा । कार्यक्रम संयोजक दिनेश शर्मा, नीरज सुरोलिया ने बताया कि उक्त कार्यक्रम लॉकडाउन के दौरान शहर के सातों लायंस क्लब के सदस्यों ने मिलकर आयोजित किया था। जिसमें काफी प्रतियोगी ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की थी । इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन जगदीश सोनी, झोन चेयर पर्सन लायन वीणा छाजेड़, गोपाल जोशी, डॉ. सुलोचना जी शर्मा, रवि बोथरा, संदीप निगम, आतिथ्य में पुरस्कार वितरित की जावेगी । लायंस क्लब मैन के अध्यक्ष स्नेहा सचदेव, क्लासिक अध्यक्ष निमिष व्यास, समर्पण अध्यक्ष अल्पना बोरा, गोल्ड अध्यक्ष कल्पना राजपुरोहित, लायंस क्लब अभी मां अध्यक्ष सीमा भारद्वाज, एक्टिव अध्यक्ष सुनील के जैन, ग्रेटर अध्यक्ष मुकेश पगारिया, शिरीष जोशी, मनीष जोशी, सरोज ओझा, दिनेश कुमार, महेश व्यास, कमलेश पालीवाल रमेश उपाध्याय, श्रजन पुरोहित, कांता छंगानी. कौशल्या त्रिवेदी, त्रिवेदी, अनिता गु्ता, आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।