स्वर्गीय कामरेड राधेश्याम तिवारी स्मृति में राज्य स्तरीय डायरेक्ट वालीबॉल स्पर्धा 30 – 31 जनवरी को आयोजित होगी

रतलाम । डायरेक्ट वालीबॉल एसोसिएशन आफ इंडिया से संबंध मध्य प्रदेश डायरेक्ट वालीबाल संघ के तत्वाधान में एवं जिला डायरेक्ट वालीबाल संघ के सौजन्य से मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय डायरेक्ट वालीबॉल स्पर्धा 30 – 31 जनवरी को रतलाम में आयोजित होगी, आयोजन को लेकर रविवार को समिति की बैठक अध्यक्ष विनोद पिरोदिया, सचिव नवीन सोलंकी की उपस्थिति में संपन्न हुई, इस अवसर पर मध्य प्रदेश डायरेक्ट वालीबाल संघ के प्रदेश सचिव सालार हुसैन बादशाह एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश व्यास भी उपस्थित थे। बैठक की जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी डायरेक्ट वालीबाल की स्पर्धा आयोजित कर डायरेक्ट खेल को प्रदेश में पुन: सक्रिय करने के उद्देश्य को लेकर जिले वालीबाल संघ का गठन किया गया तथा मध्य प्रदेश डायरेक्ट वालीबाल संघ ने रतलाम जिले को डायरेक्ट वॉलीबॉल स्पर्धा आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी है, रविवार को दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया है कि 30 – 31 जनवरी को कामरेड राधेश्याम तिवारी भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष की स्मृति में दो दिवसीय डायरेक्ट वालीबॉल स्पर्धा रेलवे वालीबाल खेल मैदान पर खेली जाएगी! अध्यक्ष विनोद पिरोदिया एवं सचिव नवीन सोलंकी ने बताया कि विजेता का प्रथम पुरस्कार 5555/ की राशि स्वर्गीय आरआर खान की स्मृति में, मुबारिक आर खान पूर्व पार्षद द्वारा प्रदान की जाएगी, उपविजेता पुरस्कार रू. 4444/ राशि. स्वर्गीय रामचंद्र भाटी शिवगढ़ स्मृति मैं भाजपा जिला मंत्री यू एल भाटी द्वारा प्रदान की जाएगी, तृतीय पुरस्कार3333/ की नगद राशि निजाम काजी महामंत्री प्रदेश कांग्रेश ( जावरा) द्वारा प्रदान की जाएगी, चतुर्थ पुरस्कार 2222/ की नगद राशि पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी शांतिलाल तखतमल पोहे वाले( डैडी) की स्मृति में पोहेवाले की ओर से प्रदान की जाएगी! इस अवसर पर स्वर्गीय सुरेशसिंह भदोरिया निरीक्षक रेलवे की स्मृति में वरिष्ठ 25 भूतपूर्व वालीबॉल खिलाडिय़ों का भगतसिंह भदोरिया एवं भदोरिया परिवार की ओर से साल श्रीफल से सम्मान किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को व्यक्तिगत पुरस्कार स्वर्गीय नारायणदास मनसुखानी की स्मृति में आनंद बिग मॉल की ओर से प्रदान किए जाएंग। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफी कामरेड राधेश्याम तिवारी की स्मृति में अशोक तिवारी एवं तिवारी परिवार द्वारा प्रदान की जाएगी , प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार स्वर्गीय लक्ष्मण शास्त्री कप्तान की स्मृति में पुत्र विजय चौधरी की ओर से तथा बेस्ट नेटर का पुरस्कार स्वर्गीय ईब्राहिम चाचा की स्मृति में मिनर्वा ट्रेलर द्वारा प्रदान किया जाएगा! प्रदेश सचिव सालार हुसैन बादशाह ने बताया कि प्रतियोगिता में भोपाल, खरगोन, इंदौर, झाबुआ, कुक्षी, उज्जैन, मंदसौर, एवं रतलाम जिले की टीम भाग लेगी! प्रतियोगिता नाक आउट पद्धति से खेली जाएगी! 30 जनवरी को प्रात: 9:00 बजे से जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें पिपलोदा, शिवगढ़, रावटी, धामनोद, रिंगनोद, एम रतलाम की टीम भाग लेगी जिसमें से चयनित टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी! प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर डायरेक्ट वालीबाल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन चहल (हरियाणा) प्रदेश अध्यक्ष योगेश सक्सैना (भोपाल) भी उपस्थित रहेंगे, जिनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश डायरेक्ट वालीबॉल टीम का चयन किया जाएगा जो नांदेड( महाराष्ट्र) मैं होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे! बैठक के दौरान संरक्षक भगतसिंह भदोरिया, मुबारिक खान, सालार हुसैन बादशाह, मनोहरसिंह बारठ मंडल मंत्री यूनियन, विनोद पिरोदिया, नवीन सोलंकी, यू एल भाटी, लोकेंद्रसिंह डोडिया, कैलाश गिरी, सूर्यप्रतापसिंह, बृजपालसिंह आदि ने संबोधित कर अपने विचार रखें। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश प्रकाश व्यास एवं आभार प्रदर्शन प्रवक्ता अशोक तिवारी ने किया।