जावरा ( अभय सुराणा) । अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आजादी के मतवाले नेताजी कार्यक्रम श्री राम विधा मन्दिर में आयोजित किया गया । जिसमें गीत गजल कविता एवं नेता जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उद्बोधन रखे गए। कार्यक्रम के आरंभ में मां सरस्वती और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण अतिथियों एवं मुख्य वक्ता डॉ श्री सुरेश मेहता एवं अध्यक्षता श्री केवल राम जी सांखला, व्यापारी एसोशिएशन के श्री कनकमल कांठेड़ , संस्था प्रमुख अभय कोठारी द्वारा कीया गया । अतिथियों का स्वागत संस्था प्रमुख अभय कोठारी कार्यक्रम समन्वयक रमेश मनोहरा, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र त्रिवेदी, सहसंयोजक अमन सिसोदिया, जगदीश उपमन्यु ,राजेंद्र सिंह सिसोदिया ,सुनीता शर्मा ने किया।
संस्था के अध्यक्ष श्री अभय कोठारी ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में कि जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ सुरेश मेहता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेता जी ने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया उनके द्वारा लड़ी गई लड़ाई के कारण ही अंग्रेजों का मनोबल टूट गया और अंततोगत्वा उन्होंने भारत को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कर दिया। आपने कहा कि नेता जी के जीवन क्या अनेक अनछुए पहलू है जिनकी जानकारी आम लोगों को नहीं है देश से बाहर रहकर देश के लिए सेना खड़ी करने का काम नेता जी ने किया और देश के अनेक प्रांतों पर कब्जा कर लिया आजादी से पूर्व ही विश्व के अनेक देशों ने भारत सरकार के रूप में आजाद हिंद फौज को मान्यता प्रदान की। नेताजी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी एवं योग गुरु श्री केवलराम सांखला ने नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए गीता के उपदेश से साम्यता निरूपित की उन्होंने नेताजी द्वारा दिए गए योगदान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया।
इस सुंदर आयोजन में कविताएं,राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम के दौरान जावरा किराना व्यापारी एसोसिएशन की ओर से मानव सेवा केंद्र के लिए स्वर्गीय ललित चतर की स्मृति में अनिल, हंसमुख, अमित चत्तर एवं परिवारजनों द्वारा कंबल प्रदान किए गए इस अवसर पर व्यापारी एसोसिएशन के श्री कनक मल कांठेड़, अध्यक्ष श्री संजय सुराणा ,अमित चत्तर,प्रतीक चत्तर,आशीष चत्तर,रामचन्द्र अग्रवाल,प्रतीक डुंगरवाल,सौरभ मेहता,ऋषभ छाजेड़,कुणाल कोचट्टा,पंकज कोचट्टा आदि उपस्थित थे। वरिष्ठ अभिभाषक श्री प्रकाश मेहरा, पिंकेश मेहरा, हनी मेहरा के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक सुंदर तस्वीर संस्था को उनके ही निज निवास पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री अभय कोठारी को प्रदान की गई।
इस आयोजन मे नेताजी के व्यक्तित्व पर श्री संजय श्रीवास्तव,श्री व्ही.व्ही.कुलकर्णी ने विचार व्यक्त किये। निकिता मंडवार, ने देश भक्ति गीत /ऐ मेरे वतन के लोगो/ गाकर वाह वाही लूटी । शानु शर्मा ने बेटियों पर बहुत सुंदर विचार रखे। आयोजन में कवियों की उपस्थिति ने भी आयोजन में चार चांद लगाए। जिसमे डॉ प्रकाश उपाध्याय ने मै गीत लिखता हूं। गीत राग मालकोश मै सुनाकर सदन को मंत्र मुग्ध किया। कविता पाठ रतनलाल उपाध्याय,देवीलाल यादव देवेंद्र,राजेंद्र त्रिवेदी, डॉ विजय कुमार सिंह,कवियत्री सुनीता शर्मा, श्री गुलाम मोइनुद्दीन मोईन, कारुलाल जामडा ,मनोहरसिंह चौहान मधुकर,रमेश मनोहरा ने किया। मंच सज्जा श्री अमन सिसोदिया,तिलक शर्मा ,विनय,द्वारा की गई। अतिथियों सर्वश्री डां. सुरेश मेहता ,केवल राम सांखला एवं अमित चत्तर को संस्था के सदस्यों द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोहर सिंह चौहान मधुकर ने एवं आभार प्रदर्शन श्री रमेश मनोहरा ने व्यक्त किया ।