


रतलाम 25 जुलाई | मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स, नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन तथा संभागीय उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में “औद्योगिक संवाद एवं MSME नवीन नीति-2025 पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण” कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई को होटल समता सागर, रतलाम में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPIDC) के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश राठौर ने कहा कि “रतलाम निवेश क्षेत्र को पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की तर्ज पर विकसित करने के लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।” रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “आने वाले औद्योगिक क्लस्टर उद्योगपतियों के सुझावों के आधार पर विकसित किए जाएंगे।”
रतलाम के प्रतिष्ठित नमकीन उत्पादकों से एक्सपोर्ट की संभावनाएं बढ़ाने एवं उत्पादन विस्तार हेतु वन-टू-वन चर्चा की गई, जिससे भविष्य की नई औद्योगिक दिशा तय करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का स्वागत भाषण वरुण पोरवाल ने दिया। उन्होंने कहा “मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स निरंतर प्रशासन और उद्योगजगत के मध्य संवाद स्थापित करता रहा है। आज का यह संयुक्त संवाद कार्यक्रम, माननीय एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के औद्योगिक विकास के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
पंजाब नेशनल बैंक, प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली के महाप्रबंधक श्री सुबोध कुमार ने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि “पीएनबी सदैव उद्योगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा लोन प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं सुलभ बनाया जाएगा।” मंच पर संभाग प्रमुख संस्कार कोठारी, अध्यक्ष ललित पटवा, संभागीय उद्योग संघ अध्यक्ष संदीप व्यास एवं नमकीन एवं अलाईड फ़ूड क्लस्टर अध्यक्ष वैभव कुमार जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एसोसिएशन की ओर से सचिव श्री हितेश बाफना, कोषाध्यक्ष श्री शीतल बोहरा, श्री प्रांजल जैन, श्री मनोहर कुमावत, श्री नूतन लालन, श्री पुनीत जैन, श्री गौरव जैन, श्री हितेश अग्रवाल, श्री आयुष निगम, वीरेंद्र पोरवाल, अशोक तातेड़, सुभाष जैन, मोतीलाल पाटीदार, जीतेन्द्र पाटीदार, दिलीप मेहता, श्री कांत डोसी, संजय बाफना, राजेश पगरिया, मोहित पगरिया, जय लालवानी तथा जावरा से रंजीत सिंगल सहित अन्य 250 से अधिक सक्रिय उद्यमी उपस्थित रहे।
रतलामी सेव एवं नमकीन मंडल की ओर से सचिव श्री अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री अंकित गेलड़ा, श्री मुकेश चौधरी, श्री धवल ठक्कर, श्री सुभाष पड़ियार, श्री प्रकाश लालवानी, श्री मनोहर पोरवाल, श्री शुभम बरबेटा एवं अन्य प्रतिष्ठित उद्योगपति उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में “इंटरपयोनर्स कॉफ़ी क्लब रतलाम” का गठन जिलाधीश एवं एमपीआईडीसी एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर की विशेष उपस्थिति में किया गया। यह कार्यक्रम रतलाम जिले के उद्योगों के विस्तार, आधुनिकीकरण और निर्यात-केन्द्रित रणनीति को नया आयाम देने वाला सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम का संचालन यशवर्धन कोठारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव कुमार जैन द्वारा किया गया। जिन्होंने सभी अतिथियों, संस्थाओं एवं उपस्थित उद्यमियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।