रूबी बुलंद वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम संपन्न

रतलाम । रूबी बुलंद वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम द ग्लोबल किड्स अकेडमी मे किया गया । इस अवसर पर सोसाइटी द्वारा बच्चो को पेड़ो के बारे मे जानकारी देते हुए ऑक्सीजन हमारे जीवन के लिए कितनी जरूरी है उसके बारे मे बताया गया , साथ हि बताया गया की हर व्यक्ति के लिए 8 पेड़ जरूरी है । कार्यक्रम मे ज्योति मेम, धर्मा सोलंकी, नीलोफर बरकाती, रुबीना शाह, आदि उपस्तिथ थे । इस अवसर पर गुलाब दीदी ओर नंदू जी ने आभार माना ।