जेएसजी यूथ का विशेष आयोजन विवाह वर्षगांठ वृक्षारोपण के साथ

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ सतत अपने सेवा कार्यों के साथ हर माह एनिवर्सरी सेलिब्रेशन भी कर रहा है जुलाई माह के यूथ दंपति सदस्यों की विवाह वर्षगांठ का सेलिब्रेशन सागोद तीर्थ पर किया गया सर्वप्रथम मंदिर परिसर मैं युथ सदस्यों द्वारा सामूहिक चैत्यवंदन किया गया एवं छाप अर्पण की गई ।
ततपश्चात तीर्थ परिसर में पांच बड़े गमलो के अंदर पौधारोपण किया गया जिसमें चंपा विद्या आदि पौधों का रोपण किया गया आगे और भी पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है पौधारोपण एवं तीर्थ परिसर मैं स्थापित गमलों के लाभार्थी यूथ पूर्व अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा रहे । तत्पश्चात केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया यहां पर सभी एनिवर्सरी कपल ने केक कटिंग की उसके तत्पश्चात ग्रुप अध्यक्ष राहुल छाजेड़ पूर्व अध्यक्ष सौरभ नाहर विनीत पीपाड़ा वैभव रांका एवं ऑफिस बैरियर ने सभी एनिवर्सरी कपल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया । आयोजित स्वल्पाहार के पश्चात ग्रुप अध्यक्ष राहुल छाजेड़ ने प्रतिकूल मौसम में भी साथियों के आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया साथही आगे आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी के साथ सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम में सौरभ मूणत, गर्वित गोखरू, वीरेंद्र कटारिया, प्रतीक लोढ़ा, यतेंद्र मेहता हर्ष जैन, ऋषभ पावेचा, विपिन छाजेड़, पंकज मालवी विशाल धारीवाल, मनीष संघवी, विशाल पोरवाल, डॉ. गौरव नाहर, सनी जैन, अरिहंत बोराणा, पीयूष जैन, प्रतीक कटारिया आदि दंपति सदस्य उपस्थित रहे।