महादेव मंदिर पर शिव अभिषेक का आयोजन हुआ

बड़ी संख्या में डीजल शेड स्टाफ एवं रेल कर्मचारी आयोजन में होते हैं सम्मिलित

रतलाम/जावरा (नि प्र)। डीज़ल शेड रोड पर स्थित विश्वेश्वर देव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को एक भव्य अभिषेक का आयोजन किया गया यहां आयोजन 1997 डीजल शेड बैच एवं उनके परिवार और रेल कर्मचारी साथियों के द्वारा आयोजित गया। आयोजन यह 28 वा वर्ष हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में डीजल शेड स्टाफ एवं रेल कर्मचारी इसमें भाग लेते हैं । आयोजन के मुख्य अतिथि मनोज छावड़ा वरिष्ठ मंडल डीजल इंजीनियर डीजल शेड के द्वारा महा आरती कर जल अभिषेक किया गया। इस अवसर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रताप गिरी एवं जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बरोठिया उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि डीज़ल शेड 1997 बैच के अधिकतर साथी लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, एस एस इ गार्ड, आदि डिपार्टमेंट में कार्य कर रहे है, इस दिन होने वाले अभिषेक आयोजन में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाते हैं। वर्तमान में दीपेश पाठक, राकेश वर्मा, शैलेष यादव, सुनील चतुर्वेदी आदि ने अभिषेक कार्यक्रम की रूपरेखा संभाली । विश्वेश्वर महादेव मंदिर पर जल अभिषेक एवं आरती पश्चात प्रसादी वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं रेल कर्मचारियों ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में विनोद पवार, रोहित कनौजिया ,बसंत चूड़ा ,धीरज प्रजापति ,राकेश मीणा, मनोज देरा , गौरव ठाकुर, विनोद पवार ,जयपाल सिंह चौहान ,भगवान सिंह, विक्रम कनिक, ओम भूषण चौहान,योगेंद्र राठौर, मनीष राठौर विकास वीडियर, राजेंद्र सोढ़ी, रविन्द्र प्रताप, अरविंद शर्मा एवं अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

Play sound