दो विद्यालयों को व्हाइट बोर्ड, कॉपियां, पानी की मोटर और पंखें भेंट किये गए

रतलाम। विद्यादान महादान शिक्षा से विद्यार्थी ज्ञानी,विद्वान और संस्कारी बनता है । बच्चों की शिक्षा में किया गया सहयोग अत्यंत पुण्यकारी है ।जो हमारे ज्ञानावरणीय अशुभ कर्म को काट कर शुभ कर्मों का बंध करता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर ने इस वर्ष दो महत्वपूर्ण कार्य करना निश्चित किया और उन्हें पूर्ण भी किया।
पहले प्रोजेक्ट में ग्रुप के सदस्य दिनांक 25 जुलाई 2025 को रतलाम शहर के डोसी गांव स्थित शा एकीकृत आदर्श मा वि क्र 2 में गए । वहाँ प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में करीब 250 बच्चे हैं । इन सभी को 4-4 कापियों का सेट और पेन ग्रुप द्वारा संचालित ध्रुव फंड और ग्रुप परिवार के (38000/- ₹) सहयोग से प्रदान किये गए ।
ये उपहार प्राप्त करने पर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे ।
इसके अलावा इस विद्यालय को आवश्यकता अनुसार पंखे भी प्रदान किये गए जिससे इन सभी बच्चों को पढ़ाई के दौरान गर्मी से राहत मिलेगी ।
इस विद्यालय में पीने के पानी की भी समस्या थी । विद्यालय के प्राचार्य इसके लिए निवेदन कर रहे थे । इसलिए ग्रुप ने एक पानी की मोटर भी विद्यालय को प्रदान की गई ।(12500/- ₹)
पंखे और मोटर हमारे ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष और म प्र रीजन के उपाध्यक्ष श्री ललित जी कांठेड़ की ओर से प्रदान की गई ।
दूसरे प्रोजेक्ट के अंतर्गत दिनांक 30 जुलाई 2025 को रतलाम शहर के मध्य चौमुखी पुल स्थित श्री जैन कन्या शाला को हमारे ग्रुप की ओर से 14 व्हाइट बोर्ड (4× 8 )और शिक्षण सामग्री में मारकर और डस्टर प्रदान किये गए (जो लगभग 36000/-₹ की राशि की सामग्री हुई)। ये प्रोजेक्ट भी ग्रेटर ग्रुप द्वारा चलाये जा रहे ध्रुव फंड और ग्रुप परिवार से किया गया । इस तरह दोनों प्रोजेक्ट में ग्रुप परिवार द्वारा कुल 86500/-₹ के सेवा कार्य किए गए ।
रतलाम ग्रेटर अध्यक्ष संदीप – रचना चोरड़िया ने बताया कि ध्रुव फंड से ओर भी कार्य करने का लक्ष्य हे जो यथा समय और किया जाएगा।
इस अवसर पर ग्रेटर ग्रुप के उपाध्यक्ष निलेश मधु गोधा,सचिव द्वय यशवत बबीता पावेचा व प्रमोद सरिता धींग,कोषाध्यक्ष जितेश सोनू गेलड़ा, रीजन उपाध्यक्ष श्री ललित संगीता जी कांठेड़, जनरल कौंसिल के सदस्य श्री अनिल बिंदु कटारिया,पूर्व अध्यक्ष श्री सुनील जी शाह, बोर्ड मेंबर पारस कोठारी,संजय चौपड़ा सहित ध्रुव फंड के समिति सदस्य और अन्य कई सदस्य उपस्थित थे । उक्त जानकारी ग्रुप सचिव यशवंत पावेचा ने दी आभार सचिव प्रमोद धींग ने किया।