

रतलाम। भारत स्काउट एवं गाईड का स्कार्फ दिवस एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौसवास में मनाया गया।
सर्वप्रथम ईस प्रार्थना के साथ स्कार्फ दिवस की शुरुआत की सभी गाइड छात्राओं को स्कार्फ बांधने के महत्व को समझाया की स्कार्फ पहनने से हमारे मन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है आज की थीम के अनुसार एक बेहतर दिन के ऊपर गाइडर एवं उच्चमाध्यमिक शिक्षिका श्रीमती ललिता कदम ने सभी गाइड छात्राओं को बताया कि हम अपना दिन बेहतर कैसे कर सकते हैं इसमें अनुशासन का होना जरूरी है यह दिवस हमें अनुशासन में रहना एवं एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। हम समय पर स्कूल आए एवं माता-पिता एवं शिक्षक की आज्ञा का पालन करें तब ही हम अपने लक्ष्य को पार कर सकते हैं। क्योंकि जब तक हम अनुशासन में रहकर कोई कार्य करेंगे तो भविष्य में हम अच्छा व्यक्ति बन सकते हैं अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं इस अवसर पर ललिता कदम ने कहा की 1अगस्त 1907 से पुरे विश्व में मनाया जाता है ।
इस अवसर पर शाला परिवार के वरिष्ठ शिक्षक राजीव पंडित आशीष तिवारी बिना वर्मा रमा तिलवानी नूतन मजावदिया सीमा चौहान आशा शर्मा सुनीता गहलोत तरून्नम अब्बास सुनील पाटीदार शांतिलाल एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।इस अवसर पर गाइड की छात्रा ने सभी शिक्षक को इस्कार्फ पहनाकर बधाई दी इस अवसर पर शाला के प्राचार्य गोपाल वर्मा एवं वरिष्ठ शिक्षक राजीव पंडीत गाईड छात्रा को शुभकामना एवं आशीर्वाद दिया।