जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया जिला स्तरीय टोली का गठन
रतलाम 01 अगस्त । स्वाधीनता दिवस पर देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी तिरंगा अभियान चलायेगी। इसमें 10 से 14 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिलें मे इन आयोजनों मे समन्वय करने हेतु जिला टोली का गठन किया है। टोली के संयोजक जिला महामंत्री निर्मल कटारिया बनाए गए है ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 29 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम मे स्वाधीनता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से उत्साह उमंग एवं उल्लास का वातावरण बनने का जिक्र किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने तदनुसार पूरे देश मे हर घर तिरंगा अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए है। अभियान के तहत् 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा अग्रणी भूमिका निभायेगा। 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं दुकान पर तिरंगा फहराने का आह्वान करेगे। 12 से 14 अगस्त तक भाजपा महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जायेगा। इस दिन मौन जुलुस,संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी आयोजित होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने हर घर तिरंगा अभियान की जिला टोली मे जिला महामंत्री निर्मल कटारिया के साथ जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन को शामिल किया है।