शा. मा. विद्यालय मांगरोल में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

रतलाम । शासकीय माध्यमिक विद्यालय, मांगरोल में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई शंभू लाल चंद्रवंशी रहीं।
विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री गणेश मुनिया, पूर्व मंडल महामंत्री श्री बद्रीलाल डोडियार (प्रीतमनगर), सरपंच प्रतिनिधि श्री भरत चौधरी, उपसरपंच श्री रमेश गिरवाल तथा विद्यालय परिवार व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मांगरोल के कार्यकर्ताओं श्री आनंदीलाल राठौर, श्री राजेश चौहान, श्री मुकेश राठौर, श्री गोकुल सिंह ठिकाना सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शासन की योजना अंतर्गत निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय जी परमट ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

Play sound