

रतलाम। पूज्य चालीहा महोत्सव 2025 दिनांक 16 जुलाई से प्रारम्भ होकर 25 अगस्त तक मनाया जा रहा है । इसी के अन्तर्गत प्रतिदिन बहीराणा साहेब की सेवा प्रत्येक सिंधी समाजजन के द्वारा की जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन हिस्सा ले रहे है । महोत्सव समिति के रमेश चोयथानी ने बताया कि अगस्त माह में मुख्य आयोजन किए जाएंगे । जिनमें 3 अगस्त रविवार को पूज्य सांई ठाकुर मनीषलाल जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा । 9 अगस्त शनिवार रक्षाबंधन के पर्व पर भगवान झूलेलाल जी को राखी बांधी जाएगी एवं रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आजादी का पर्व 15 अगस्त 2025 को सिंधी समाज के बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत भजनों पर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा पूरे हॉल को तिरंगा बलून से सजाया जाएगा । 16 अगस्त श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अंतर्गत छोटे बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा धारण कर प्रतियोगिता में भाग लेंगे । मटकी फोड़ कार्यक्रम भी होगा। कृष्ण के झूले भी बनाए जाएगें तथा भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाया तथा छप्पन भोग का आयोजन भी किया जाएगा । प्रतिदिन बहिराणा बनाने की सेवा रोहित बदलानी ज्योत विसर्जन की सेवा हेमंत गणेशवानी, अशोक हेमनानी तथा प्रसादी बनाने की सेवा विन्नी जसूजा द्वारा की जा रही है।भजनों की प्रस्तुति विनोद छेतिया, सुंदर केवलरमानी, धनराज लालवानी, नरेश शर्मा तथा आरती पल्लव की सेवा सतीश हेमनानी, अक्का मंत्र उच्चारण वंश मोतियानी, कृष्णा हेमनानी एवं लंगर प्रसादी वितरण हरिश पंजवानी, नरेन्द्र मेधवानी, कमलेश दरवानी, संजय नेनानी, सुशील फुलवानी, हरिश समतानी तथा मीरा दादी के द्वारा की जा रही है। साथ ही भगवान झूलेलाल साहेब का ग्रंथ श्री अमर ग्रंथ कथा का पाठ प्रतिदिन सायं 6.30 बजे रमेश चंदानी द्वारा किया जा रहा है चालीहा महोत्सव समिति के संरक्षक राजाराम मोतियानी, मुरली अवतानी, राम लालचंदानी, चंद्रप्रकाश जी, हाशु कल्याणी, तरुण सोनी, चंदन मोतियानी, महिला मंडल की सुमित्रा अवतानी, नीता असरानी, मीरा दादी, नेहा कल्याणी, नम्रता करनानी, गीता वाधवानी, योगिता मैनी, राजकुमारी हेमनानी, निलम हेमनानी, विन्नी जसूजा आदि प्रतिदिन अपनी सेवाएं दे रहे है तथा साथ ही समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।