

जावरा (निप्र) । लायंस क्लब जावरा ने समाज के हर वर्ग तक पहुंच कर जो सेवा का प्रण लिया है उसी तारतम्य में अथिति के रूप में समाज सेवी दीपक बरेया सैलाना एवं योगेश संघवी सैलाना की उपस्थिति में निःशुल्क शिविर सैलाना सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम महिला बाल विकास विभाग सुपरवाइजर के द्वारा सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष लायन यश जैन एडवोकेट ने देते हुए कहा कि लायंस नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से समाज के हर वर्ग की अंतिम पंक्ति तक लाभ मिल सके इस हेतु सेवा कार्य में लगे हुए है उसी के अंतर्गत आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता जो कोराना काल में भी बिना अपनी स्वयं की चिंता करे समाज के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करती रही ऐसी मातृ शक्ति को वंदन है हम सब मिलकर नेत्र पीड़ितों को ज्योति प्रदान का कार्य कर रहे है।जिसमें आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।आंगनवाड़ी बहनों के लिए संस्था हमेशा सहयोग के तैयार है ।
बैरिया ने कहा कि लायंस क्लब के जावरा का यह लायंस नेत्र चिकित्सालय एक ऐसा सेवा तीर्थ संस्थान है जहां मानव सेवा के लिए इस प्रकार का संचालन करना संस्था को गौरवान्वित करता है। नेत्र शिविर देखकर भी मैं अभिभूत हूं। साथ ही अथिति संघवी ने लायंस नेत्र चिकित्सालय की सेवाओं की प्रशंसा की।ओर निशुल्क शिविर की सराहना करते हुए संस्था पदाधिकारियों को सेवा कार्य के लिए बधाई दी। निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण में करीब 182 कार्यकर्ता बहनों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस मौके पर लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेश मेहता, सुजानमल कोचट्टा उपस्थित थे।