रतलाम । विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया फोटोग्राफर फेडरेशन नई दिल्ली तथा रोटरी क्लब रतलाम के तत्वाधान में स्व. रामचंद्र मीना पोरवाल फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है फेडरेशन जिला अध्यक्ष राकेश पोरवाल रोटरी क्लब अध्यक्ष हरीश वर्मा सचिव दीपक पंत ने बताया कि पांच वर्गों में प्रतियोगिता में आयोजित की जा रही है जिसमें प्रथम वर्ग स्कूली छात्र द्वितीय वर्ग महाविद्यालय छात्र तृतीय वर्ग प्रोफेशनल फोटोग्राफर चतुर्थ वर्ग महिला वर्ग तथा पांचवा वर्ग पुरुष वर्ग है। प्रतियोगिता के निर्णायक कैलाश व्यास, दीपाली मुंदडा, लगन शर्मा है। कोई भी व्यक्ति किसी भी विषय पर अपना फोटो 8 x 12 साइज में प्रिंट करवा कर पोरवाल फोटोज दो बत्ती पर 14 अगस्त तक जमा करवा सकता है। प्रतियोगिता निशुल्क है। सभी विजेताओं को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।