भाजपा की जिला कामकाजी बैठक का आयोजन

रतलाम 04 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी की जिला कामकाजी बैठक 05 अगस्त को दोपहर.12.30 बजे रंगोली सभागार मे आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में तिरंगा अभियान सहित पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर चर्चा होगी।