रतलाम । वैसे तो रतलाम में लायंस क्लब की सभी शाखाएं सेवा और समाज में आवश्यकता की पूर्ति के लिए दिन रात जुटी हुई है । लेकिन जब बात पीडि़त और मानवीय सेवाओं की हो तो लायनेस का नाम सबसे आगे आता है क्लब की वरिष्ठ एवं नवीन सदस्य सेवा कार्य में अग्रणी और उत्कृष्ट सेवाओं से समाज का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है ।
यह बात लायनेस क्लब द्वारा आयोजित रीजन चेयर पर्सन तथा झोन चेयर प्रसन 2 की अधिकारी सद्भावना यात्रा में रीजन चेयर पर्सन लायन जगदीश सोनी ने व्यक्त किए । आपने इस अवसर पर क्लब द्वारा संचालित सेवा कार्य का अवलोकन कर पदाधिकारियों की सराहना की इस अवसर पर जॉन चेयर पर्सन लायन गोपाल जोशी ने कहा कि सेवा के कार्य पवित्र और ईमानदार भावना से करना चाहिए लायन बाद ने हमें यही सिखाया है । लोगों की कमियां तक आवश्यकता ऊपर ध्यान देते हुए उनके से दूर किया जाए यही तो लायन क्लब सिखाता है और मुझे खुशी है कि लायंस बहाने इस दिशा में अग्रणी है । स्वागत भाषण देते हुए लायनेस अध्यक्ष सीमा भारद्वाज ने कहा कि अच्छी और आवश्यक सेवा गतिविधियां ही हमारा उद्देश्य क्लब सदस्यों के सहयोग के लिए आपका सबको धन्यवाद ज्ञापित किया ।
आरंभ में अतिथियों द्वारा लायनवाद के जनक मेलविन जॉन के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा आरंभ करने की घोषणा की गई तत्पश्चात लायन उमा वर्मा द्वारा राष्ट्रगान तथा ध्वज वंदना की गई, लायन भावना पुरोहित ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर क्लब द्वारा जरुरतमंद को कंबल तथा सिलाई मशीन वितरित की गई एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लब सदस्यों को पिन लगाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में झोन चेयर पर्सन लायन वीना छाजेड़, डॉक्टर सुलोचना शर्मा, रवि बोथरा, नीरज सुरोलिया, दिनेश शर्मा, कौशल्या त्रिवेदी, निमिष व्यास, स्नेह सचदेव, अल्पना बोहरा, कल्पना राजपुरोहित, आरती त्रिवेदी, रमेश उपाध्याय, मनीष जोशी, रेवा जोशी, सुप्रिया यादव, भावना सोमानी, दिनेश कुमार, बीके जोशी, प्रेम पिरोदिया, प्रवीण रामावत, पी.के. पुरोहित, मुकेश पगारिया आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन लायन संतोष जोशी एवं सरोज ओझा ने किया।