राधेश्याम तिवारी स्मृति वालीबॉल स्पर्धा का शुभारंभ, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ताल विजेता रहा

रतलाम । ग्रामीण अंचलों में डायरेक्ट वालीबॉल खेला जाता रहा कई वर्षों बाद पुन: इस स्पर्धा का आयोजन जिला डायरेक्ट वालीबाल संघ द्वारा किया जा रहा है स्पर्धा से खेल भावना पैदा होती है, उपरोक्त विचार कामरेड राधेश्याम तिवारी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय डायरेक्ट वॉलीबॉल स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर मध्य प्रदेश हिंद मजदूर सभा के प्रांतीय महामंत्री गोविंदलाल शर्मा ने व्यक्त किए! प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी 85 वर्षीय आनंदीलाल पिरोदिया मामा ने सर्विस कर किया! स्वागत उद्बोधन संरक्षक भगतसिंह भदोरिया ने प्रस्तुत किया! कार्यक्रम को मंडल मंत्री वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, प्रदेश अध्यक्ष योगेश सक्सैना,, सालार हुसैन बादशाह, विनोद पिरोदिया, नवीन सोलंकी, यू एल भाटी, बृजपाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया। प्रथम मुकाबला धामनोद विरुद्ध शिवगढ़ के मध्य खेला गया इसमें शिवगढ़ विजय रहा, दूसरा मुकाबला रतलाम विरुद्ध शिवगढ़ बी के मध्य खेला गया रतलाम विजेता रहा! तीसरा मुकाबला जावरा विरुद्ध ताल के मध्य खेला गया जिसमें ताल विजेता रहा, सेमीफाइनल मुकाबला रतलाम विरुद्ध ताल के मध्य खेला गया जिसमें ताल विजेता रहा । जिला स्तरीय प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला ताल विरुद्ध शिवगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें ताल विजेता रहा, जिला स्तरीय मुकाबले में दोनों टीमों से परिचय शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत लोकेंद्रसिंह डोडिया, मुकेश यादव, सुभाष व्यास, जहीर अहमद, मोहम्मद इलियास, सुरेश व्यास, नरेंद्रसिंह सोलंकी आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश व्यास आभार प्रदर्शन प्रवक्ता अशोक तिवारी ने व्यक्त किया! 31 जनवरी को सायंकाल 6:00 बजे प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एवं पारितोषिक वितरण शहर विधायक चेतन कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। स्पर्धा के निर्णायक जगदीश और स्कोर कमलजीत सिंह सुरेश गयादिन थे।