रतलाम।गौशाला रोड स्थित राम भवन पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री चेतन झालानी के प्रथम पुण्यतिथि 31 जनवरी 2021 रविवार को श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। बुद्धेश्वर आश्रम पर सुबह 10:00 बजे पुष्पांजलि, 11:00 बजे त्रिवेणी तट पर स्थित बद्रीनारायण प्रश्न पर अभ्यागतो का भोजन, सुबह 11:15 पर श्री कालिका माता सेवा ट्रस्ट पर अभ्यागतो का भोजन, श्री साईं बाबा मंदिर प्रभु प्रेमी संघ श्री मेहंदीकुई बालाजी परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा सांय 4:00 बजे से 7:00 बजे तक सुंदरकांड का आयोजन निवास स्थान पर किया गया।