स्वच्छ एवं निरोग अभियान में शिविर का समापन शिविर में लोगों को नि:शुल्क दवा का वितरण
रतलाम। रतलाम स्वच्छता अभियान समिति द्वारा कोविड-19 महामारी रोकने के लिए ‘स्वच्छ एवं निरोग अभियानÓ को मिशन के रूप में चलाया जा रहा है। इस मिशन के संकल्प को साकार करने के लिए शिविर लगाकर कोरोना एंटी नस्य आयुर्वेदिक औषधि का प्रदर्शन किया जा रहा है। आयुर्वेदिक औषधि से लोगों को जागरूक करने के लिए जनवरी के हर रविवार को शिविर लगाकर दवा का नि:शुल्क वितरण कर लोगों को इसका फायदा पहुंचाया।
स्वच्छता अभियान समिति के संयोजक अनोखीलाल कटारिया के मार्गदर्शन में दवा की जानकारी देने के साथ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए जनवरी माह के प्रत्येक रविवार शिविर आयोजित किए गए। जनवरी के अंतिम रविवार 31 जनवरी को शिविर का समापन स्थानीय अलकापुरी चौराहे पर स्थित गार्डन पर नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र लुनेरा, भाजपा के पूर्व पार्षद प्रहलाद पटेल की विशेष मौजूदगी में हुआ।
शिविर समापन पर अनोखीलालजी कटारिया ने उपस्थितजनों को जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की ओर से नि:शुल्क रूप से दी जा रही एंटी नस्य दवा कोरोना बचाव की एक कारगर दवा है। इसदवा की खासियत यह हैं कि इसे खाने या पीने की जरूरत नहीं है बल्कि इसे सूर्य की किरणों के सामने बैठकर केवल नाक से सूंघना है। कोरोना बीमारी में कफ जमने से सांस लेने में तकलीफ होती है। इस रोग के उपयोग में एंटी नस्य आयुर्वेदिक औषधि को नाक से सूंघने से शरीर में जमा कफ बाहर हो जाता है। कटारिया ने बताया कि शिविर समापन के बाद भी कोरोना से पीडि़त लोगों को दवा का नि:शुल्क वितरण कटारिया ज्वेलर्स चांदनीचौक और स्टेशनरोड स्थित आशादीप पर किया जाएगा। दवा लेने के इच्छुक व्यक्ति यहां से दवा बिना कोई शुल्क दिए नि:शुल्क रूुप से ले सकते है।
शिविर समापन पर आयोजित कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने शिविर संयोजक अनोखीलाल कटारिया के प्रयासों की सराहना की। झारिया ने कहा कि कटारिया ने कोरोना जैसी महामारी में नि:शुल्क दवा देने के लिए उन्होंने शिविर लगाकर लोगों को सेहत के साथ ही स्वच्छता के लिए जागरूक करने के बेहत्तर काम किया है। झारिया ने कहा कि समिति की ओर से दी जा रही आयुर्वेदिक औषधि कोरोना महामारी से बचाव में उपयोगी दवा है। इस दवा का उपयोग रतलाम के अलावा देश के सभी लोगों को मुहैया कराया जाना चाहिए ताकि लोग बीमारी से निजात पा सकें।
समिति के सूरजमल टांक ने बताया कि इस अवसर पर अतिथियों ने समिति के अनोखीलाल कटारिया के विशेष प्रयासों पर शॉल-श्रीफल भेंटकर पुष्पमाला से सम्मान किया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों सहित उपस्थितजनों ने रतलाम को स्वच्छता में अव्वल लाने के लिए शपथ ली। प्रारंभ में स्वागत भाषण एवं संस्था का परिचय समिति के राधावल्लभ खंडेलवाल ने दिया।
इस अवसर पर डॉ. रमेश मित्तल, डॉ. निर्मला डांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, पूर्व पार्षद भगतसिंह भदौरिया, अरुण राव, डॉ.नरेन्द्र मेहता, गोपालसिंह तोमर, अमर वाधवानी, शरद चतुर्वेदी, राधावल्लभ खंडेलवाल, मदन शर्मा, संजय चपलोद, विशाल वर्मा, अनिल कटारिया, सूरजमल टांक, गोपालजी टंच सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप मूणत ने किया। आभार समिति के संजय चपलोद ने माना।