भाजपा की जिला बैठक 2 फरवरी को आहूत – राव

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की आवश्यक बैठक कल दिनांक 2 फरवरी मंगलवार दोपहर 2 बजे रंगोली परिसर मे रखी गई है। प्रेस को उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी श्री अरूण राव ने बताया कि बैठक मे संगठन संबंधित अनेक विषयों पर पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा जी , शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप जी , जावरा विधायक श्री राजेन्द्र पाण्डे़ जी , रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना जी सहित पार्टी के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
पार्टी के अपेक्षित नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि बैठक मे समय पर उपस्थित रहकर पार्टी के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त करें।