म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 अंतर्गत 09 प्रकरणों का निराकरण

रतलाम। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला न्यायाधीश श्री उमेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में म.प्र. प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 अंतर्गत 30 जनवरी को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में किया गया।
बैठक में सदस्य कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री साबिर अहमद खान द्वारा समीक्षा किये जाने के उपरांत कार्यालय में विचाराधीन प्रकरणों में से 09 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें पीड़ित/आश्रितो को कुल राशि 11 लाख 50 हजार रूपए प्रतिकर राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में आगामी 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के आयोजन संबंधी चर्चा की गई। बैठक में न्यायाधीश एवं समस्त प्रषासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।