सेवा पैनल पुन: मानवीय सेवा की भावना के साथ उतरी मैदान में
रतलाम । रेडक्रॉस सोसाइटी के निर्वाचन 25 अगस्त 2025 सोमवार को होंगे । इस बार रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव में एक बार पुन: सेवा पैनल पुन: सेवा की भावना के साथ मैदान में उतरी है ।
उल्लेखनीय है कि सेवा पैनल वह पेनल है जिसने स्वर्गीय श्री महेंद्र जी गादिया के नेतृत्व में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संचालकों व सदस्यों द्वारा सेवा कार्यों को आप सभी के माध्यम से अलग ही पहचान दिलाई थी जिसमें कार्डियक एम्बुलेंस सोनोग्राफी मशीन हेल्पलाइन सेंटर अन्य एम्बुलेंस निम्न दर पर दवाई वृद्धआश्रम ब्लड बैंक जैसे कई प्रकल्पों को सेवा का माध्यम बनाते हुए ऊंचाई प्रदान की थी ।
वह सेवा पेनल पुन: रेडक्रॉस के माध्यम से सेवा का भाव लिए आप सभी के समक्ष साथ व सहयोग की अपेक्षा रखती है जिसे आप दिनांक 25 अगस्त 2025 सोमवार को दोपहर 1:30 बजे से 4 बजे तक शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पर अपना अमूल्य मत देकर इस सेवा पैनल को विजय बनाएं जिससे इस पुनीत कार्यों को पुन: गति मिल सके ।
सेवा पैनल – शरद जोशी, सुशील मूणत, प्रीतेश गादिया, डॉ सुलोचना शर्मा, राजेश रांका, अशोक जैन (लाला), संजय लूनिया, विजय पोरवाल (पाशा), सुनील पारिख, हेमंत मूणत।