प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी म.सा. के सानिध्‍य में राजेश गाँधी व दीप्ति मेहता ने मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की

श्री संघ ने अभिनंदन पत्र भेंटकर किया बहुमान

रतलाम। आचार्य प्रवर पूज्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी म.सा. तथा मुनिमंडल एवं पुण्य पुंज साध्वी श्री पुण्यशीलाजी म.सा. व साध्वी मंडल के सानिध्य में गुरु समर्पण वर्षावास में त्याग-तपस्याओं का दौर चल रहा है। श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक समस्त आराधनाओं में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। यहां तपस्वी अणु मित्र मंडल के सह सचिव युवा व्यापारी राजेश गाँधी ने व दीप्ति मेहता ने 31-31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की। छोटी उम्र में भी कई बालक – बालिकाएं तपस्या कर रहे हैं।
डीपी परिसर पर प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी म. सा. ने तपस्वी व तपस्वी के परिवार को खूब खूब धन्यवाद दिया। आयोजित धर्मसभा में श्री धर्मदास जैन श्री संघ द्वारा तपस्वियों का बहुमान किया गया। श्री संघ की ओर से कई आराधकों ने विभिन्न तप की बोली लेकर तपस्वी का शाॅल ओढा़कर माला पहनाकर बहुमान किया। श्री संघ द्वारा समस्त तपस्वी का गणनायक गौरव गाथा परिसर पर अभिनंदन पत्र व भेंट देकर अभिनंदन किया गया।

Play sound