सकल जाट समाज द्वारा तेजा दशमी का पर्व मनाया गया

रतलाम। जिले के ग्राम रामगढ़ में श्री वीर तेजाजी की तेजा दशमी पर्व के पूर्व रात्रि श्री तेजाजी मंडल द्वारा कथा का मंचन किया गया। श्री वीर तेजाजी की तेजा दशमी के पर्व पर सकल जाट समाज रामगढ़ द्वारा विशाल चल समारोह छतरियां निशान लेकर तेजाजी मंदिर पर चढ़ाई और श्री तेजाजी महाराज की पूजन अर्चन की गई।
जिसमें बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जन उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रूप से बद्रीलाल चौधरी जिला महासचिव जाट समाज रतलाम मोहनलाल जाट, राजेश जाट, रामचंद्र चौधरी, सुखसिंह चौधरी उप सरपंच रामगढ़, बलराम जाट ,हीरालालजाट, कैलाश जाट,गोपाल जाट,डॉ पन्नालाल जाट, मुकेश जाट, प्रकाश जाट, चरण सिंह जाट, गेंदालालजाट, चरण सिंह चौधरी, मनीष जाट, अनिल जाट, सुनील जाट, मनोहर जाट, संतोष जाट, कान्हा जाट, जितेंद्र जाट, विशाल जाट, अर्जुन जाट, तरुण जाट, दारासिंह चौधरी, शेखर जाट, गौरव जाट, अर्जुन जाट, अर्जुन, धर्मेंद्र जाट, शाहिद बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जन उपस्थित थे।

Play sound