अंकित जैन मित्र मंडल ने किया तपस्वीयों के तप की अनुमोदना के लिए भव्य भक्ति संध्या का आयोजन

रतलाम। तपस्वी भक्ति का भव्य आयोजन तपस्या की भावना भाकर अपने मानव जीवन को धन्य बनाने के लिए वह भी अपने माता श्री के साथ ऐसे उत्कृष्ट उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं ऐसा ही उदाहरण शहर के युवा अंकित जैन ने अपने माता श्री के साथ सिद्धि तप करके धर्म प्रभावना का कार्य कर दिखाया।
सौरभ छाजेड ने बताया की दोनों तपस्वीयों ने 45 दिन के कठिन तप् सिद्धि तप् की आराधना नीम वाला उपाश्रय में विराजित साध्वी श्री शाश्वत प्रिया जी आदि ठाना 4 की निश्रा में की । आपके तप् के अनुमोदन के लिए अंकित चौरडिया मित्र मंडल ने एक भव्य प्रभु भक्ति का आयोजन रखा जिसमें शहर के एवं श्री संघ के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए सर्वप्रथम परमात्मा प्रभु के समक्ष माल्यार्पण के पश्चात नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई महिदपुर से पधारे प्रसिद्ध युवा भजन गायक अंकुश जी मेहता ने शानदार भजनों से समा बांधा और कार्यक्रम को गरिमामय रूप प्रदान किया कार्यक्रम में उपस्थित मित्र मंडल के प्रितेश गादिया सौरभ छाजेड़ सौरभ नाहर विनीत पीपाड़ा वैभव रांका नवदीप मूणत तरुण मूणत विजय जैन अमित गोरेचा राहुल छाजेड़ ने तपस्वी माता चंदा देवी नरेंद्र जी चौरडिया और पुत्र अंकित जी जैन बहुमान किया साथ ही आपके तप् की खूब-खूब अनुमोदना की गई।

Play sound